*अब्दुल जब्बार एडवोकेट*
अयोध्या 05 अगस्त *साइकिल चलाकर रूदौली के युवाओं ने किया चीयर फ़ॉर इंडिया*
*टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन हेतु भाजपा युवा मोर्चा का चल रहा अभियान*
*भाजयुमो के आशीष शर्मा के नेतृत्व में रूदौली के युवाओं ने चलाई साइकिल*
भेलसर(अयोध्या)भारतीय जनता युवा मोर्चा ने टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए रूदौली के युवाओं ने साइकिल चलाई। भाजयुमो के आशीष शर्मा के नेतृत्व में व आकाश शर्मा व अतुल पांडेय के संयोजन में यह साइकिल यात्रा आयोजित हुई।
युवा मोर्चा के चीयर फ़ॉर इंडिया के अभियान के अंतर्गत 23 जुलाई से 8 अगस्त तक विभिन्न माध्यमों से ओलम्पिक में भारतीय खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु आयोजन किये जा रहे हैं।बी लाइक एन ओलम्पियन चैलेंज के क्रम में यह साइकिल यात्रा निकली।
साइकिल चला रहे युवाओं ने चीयर फ़ॉर इंडिया,भारत माता की जय व वंदे मातरम के उद्घोष किये।
भाजयुमो के आशीष शर्मा ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर चीयर फ़ॉर इंडिया अभियान रूदौली में सक्रियता से चलाया जा रहा है व युवा टोक्यो ओलम्पिक के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा रहे हैं।ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना को प्रगाढ़ करते है और युवा मोर्चा राष्ट्र को सर्वोपरि मानने वाले राष्ट्रवादी युवाओं का सृजन कर देश को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहा है।यह यात्रा शिवकुटी सिपाहभट्ट से प्रारम्भ होकर परसौली,मिर्जापुर से अमानीगंज मार्ग से मलिकज़ादा,कायस्थाना,नयागंज,जखिया होते हुए शिवकुटी पर सम्पन्न हुई।साइकिल यात्रा में प्रमुख रूप से आकाश शर्मा,अतुल पांडेय,मनीष चौरसिया,हरि ओम गुप्ता,सुशील शर्मा,राजन,देवा,गुंजन,सचिन,रजनीश,रंजीत उमंग रहे।

More Stories
मथुरा 14 अप्रैल 26 * अग्निशमन सेवा सप्ताह कार्यक्रम को पुलिस कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर विदा किया*
पूर्णिया बिहार 15 अप्रैल 26 *मिल्लिया कान्वेंट में धूमधाम से मनी अंबेडकर जयंती, बच्चों ने समझा संविधान का महत्व*
लखनऊ 14 अप्रैल 26*वीवीआईपी आगमन की तैयारियों को लेकर डीसीपी ईस्ट डॉ0 दीक्षा शर्मा ने परखा सुरक्षा घेरा,