अयोध्या २७ जनवरी २६*देश में मोदी का मुकाबला सिर्फ राहुल गांधी ही कर सकते हैं : निर्मल खत्री
रानीमऊ चौराहे पर मनरेगा बचाओ संग्राम हुआ आयोजित
भेलसर(अयोध्या)मोदी का मुकाबला सिर्फ राहुल गांधी ही कर सकते हैं।सब लोगों ने तो एक चीज महसूस कर ही लिया है कि इस देश में मोदी का मुकाबला यदि कोई कर रहा है तो सिर्फ राहुल गांधी ही कर रहे हैं।क्योंकि राहुल गांधी का दामन साफ है।उक्त विचार पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ0 निर्मल खत्री ने ब्लाक मवई के रानीमऊ चौराहा स्थित निर्मल कुटिया पर ब्लाक कांग्रेस मवई द्वारा आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी कारिब करनी ने की तथा संचालन कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मुजतबा खां ने किया।श्री खत्री ने कहा कि बसपा सुप्रीमों मायावती महीने में एक बार प्रेस कांफ्रेंस करके कुछ बोल देती हैं लेकिन हिम्मत नहीं है कोई लड़ाई लड़ सकें।उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि लोगों को समझाना होगा कि मोदी की रीति नीति से असहमत हो, उन्हें हटाना चाहते हो तो जितने भी क्षेत्रीय दल हैं इन सब से हट कर राहुल गांधी को मजबूत करें। श्री खत्री ने कहा कि मनरेगा को बचाने के लिए पूरे देश में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संघर्ष की शुरुवात की है।उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल का श्रेय राहुल गांधी को जाता है।उन्होंने किसानों की जमीन का मूल्य चार गुने दामों पर दिलाया और उन्हीं के प्रयास से किसानों का काला कानून भी वापस लिया गया।श्री खत्री ने कहा कि अगर कांग्रेस मजबूत होगी राहुल गांधी मजबूत होंगे तो हमें किसी दल से समझौते की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने मनरेगा संग्राम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने गांव के गरीब व मजदूरों को मजदूरी करने के लिए गांव से बाहर कहीं भी काम करने के लिए न जाना पड़े,इसी लिए मनरेगा योजना लागू की थी।मनरेगा लागू होने के बाद मजदूरों को गांव में ही साल में सौ दिन का रोजगार मिलने लगा।और सभी गरीब लोग गांव में काम करते रहते थे।पूरे देश ही नहीं विश्व में लोग मनरेगा योजना की तारीफ करते रहे।लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार कुछ दिन पहले मनरेगा योजना के साथ छेड़छाड़ करने लगी और उसका नाम भी बदल दिया गया। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा को बचाने के लिए पूरे देश में संघर्ष कर रही है।कांग्रेस नेताओं ने पूरे देश में मनरेगा को बचाने किए गांव चौपाल के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही है।मनरेगा गरीबों और मजदूरों का कानूनी अधिकार है लेकिन भाजपा सरकार उसे कमजोर कर उनका हक छीनने का प्रयास कर रही है।यह सरकार जन विरोधी नीतियों पर काम कर रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य दयानन्द शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार जन विरोधी नीतियों पर काम कर रही है मनरेगा योजना कोरोना काल में लाखों मजदूरों व जरूरत मंद लोगों को सहारा दिया था।देश की अर्थ व्यवस्था को संभाला।इसे समाप्त करने के प्रयास को कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। दयानन्द शुक्ला ने कहा कि मनरेगा न केवल एक योजना थी बल्कि गांव गरीबों मजदूरों और वंचितों के अधिकारों पर सीधा हमला है।कार्यक्रम को पूर्व जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष संजय तिवारी,नगरपालिका रुदौली के पूर्व वाइस चेयरमैन मो0 इरफान खां,नगर अध्यक्ष तारिक रुदौली,ब्लाक अध्यक्ष परमानंद शुक्ला,कांग्रेस महासचिव रंजीत सिंह,अंब्रेश पांडेय,पूर्व प्रधान कदीर खां,जिला सचिव तौसीफ उर्फ गुड्डू,नदीम खां,मान सिंह आदि ने सम्बोधित किया।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बलराम यादव,राम अशीष तिवारी,चंद्रकुमार कौशल,राजेश बंसल,जन्नू मिश्रा,मोबीन अहमद,जय दीक्षित,अशोक गुप्ता,प्रदीप यादव,तौफीक खां,मो0 इलियास सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

More Stories
वाराणसी 18 मार्च 26*विश्वनाथ धाम की गंगा आरती का शुभारंभ गुरुवार से, हर शाम 6 बजे होगा,
मिर्ज़ापुर 18 मार्च 26*चैत्र नवरात्र में 24 घंटे खुले रहेंगे मां विंध्यवासिनी के कपाट, 20 घंटे होंगे दर्शन*
बांदा18मार्च26*बुंदेलखंड की बदलती तस्वीर, एक्सप्रेसवे के किनारे सजेगा सपनों का शहर*