अयोध्या २५ जनवरी २६*सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया
मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा जोश
भेलसर(अयोध्या)समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव का जन्मदिन रविवार को मवई क्षेत्र के आबदाना रेस्टोरेंट में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता के साथ मनाया गया।इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, ब्लॉक अध्यक्षों, सेक्टर–बूथ प्रभारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।जन्मदिन समारोह महज़ औपचारिक कार्यक्रम न होकर संगठन को मज़बूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा का मंच भी बना।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती के साथ मिशन 2027 की तैयारी में जुट गई है। उन्होंने कहा 2027 का चुनाव प्रदेश की दिशा और दशा तय करेगा। समाजवादी पार्टी गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं के मुद्दों को लेकर घर-घर तक जाएगी। हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करे, यही हमारी सबसे बड़ी ताकत होगी।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो चुकी है, जिससे आम जनता त्रस्त है। आने वाले समय में समाजवादी पार्टी ही जनता की आवाज़ बनकर प्रदेश में परिवर्तन का रास्ता तैयार करेगी।
कार्यक्रम के दौरान “समाजवादी पार्टी ज़िंदाबाद”, “मिशन 2027 ज़िंदाबाद” जैसे नारों से माहौल जोशपूर्ण बना रहा। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक सफलता दिलाने का संकल्प लिया।
अंत में सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और संगठनात्मक मजबूती के साथ मिशन 2027 को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।

More Stories
कौशांबी १ फ़रवरी २६*उप मुख्यमंत्री ने जिला उद्यान कार्यालय परिसर में रू0-339.10 लाख की लागत से निर्मित कॉमन इन्क्यूवेशन सेन्टर का किया लोकार्पण*
कौशांबी १ फ़रवरी २६*समाज को प्रेम और बंधुत्व का संदेश दिया संत रविदास ने– कांग्रेस*
कौशांबी १ फ़रवरी २६**उप मुख्यमंत्री ने रू0-3181.08 लाख की लागत की 05 परियोजनाओं का किया शिलान्यास*