February 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या २० फरवरी २६ * कृषि महाविद्यालय में लापरवाही के चलते 20 फरवरी का परीक्षा कार्यक्रम निरस्त

अयोध्या २० फरवरी २६ * कृषि महाविद्यालय में लापरवाही के चलते 20 फरवरी का परीक्षा कार्यक्रम निरस्त

अयोध्या २० फरवरी २६ * कृषि महाविद्यालय में लापरवाही के चलते 20 फरवरी का परीक्षा कार्यक्रम निरस्त

विश्वविद्यालय के निदेशक प्रशासन एवं परिवीक्षण के संज्ञान में आने के बाद लिया गया कठोर निर्णय

परीक्षा कार्यक्रम में घोषित विषय कोई और जबकि तिथि पर दूसरे विषय के परीक्षा की जानकारी छात्र छात्राओं को दी गई
परीक्षा कार्यक्रम बदला देख छात्र-छात्राओं के हाथ पांव फूले, विश्वविद्यालय प्रशासन से की शिकायत

मिल्कीपुर अयोध्या*आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज में चल रही सेमेस्टर परीक्षा कृषि महाविद्यालय के जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लापरवाही की भेंट चढ़ गई। मामला विश्वविद्यालय प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद कृषि महाविद्यालय के जिम्मेदार अधिकारी हरकत में आए। जिसका परिणाम रहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं की 20 फरवरी शुक्रवार को आयोजित होने वाली परीक्षा अचानक स्थगित करनी पड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के अधीन कृषि महाविद्यालय अंतर्गत बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं की प्रथम सेमेस्टर परीक्षा की समय सारणी बीते 6 फरवरी को अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ धीरेंद्र कुमार सिंह की तरफ से जारी कर दी गई थी। जिसमें बीते 18 फरवरी से 28 फरवरी तक परीक्षा संपन्न कराए जाने का उल्लेख है। पूर्व घोषित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 20 फरवरी शुक्रवार को विषय कोड एपीए 112 की परीक्षा अपरान्ह 2 बजे से सुनिश्चित थी, किंतु छात्र-छात्राओं में अपरा तफरी एवं उहा पोह की स्थिति तब पैदा हो गई जब शुक्रवार को मोबाइल फोन पर बने के ग्रुप में विषय कोड एपीए-111 की परीक्षा होने की सूचना प्रसारित कर दी गई। मामले की जानकारी छात्र-छात्राओं सहित उनके अभिभावकों को होने के बाद उन्होंने समूचे घटनाक्रम की शिकायत विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय अधिष्ठाता सहित विश्वविद्यालय के निदेशक प्रशासन एवं परिवीक्षण दो सुशांत श्रीवास्तव से कर दी। मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए निदेशक प्रशासन एवं परिवीक्षण डॉ सुशांत श्रीवास्तव ने कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता सहित जिम्मेदार लोगों की जमकर क्लास लगा दी। इसके बाद कृषि महाविद्यालय का प्रशासनिक अमला नींद से जगा और शुक्रवार 20 फरवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा का कार्यक्रम निरस्त करते हुए आगामी 26 फरवरी की तिथि घोषित की गई है। निदेशक प्रशासन एवं परिवीक्षण डॉ सुशांत श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय में लापरवाही कदापि क्षम्य नहीं है। मेरे द्वारा मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी।

Taza Khabar