अयोध्या १ अप्रैल २६ * खीरा लेकर मंडी जा रहे युवक की बाइक बस से टकराई, युवक की मौत
भेलसर(अयोध्या)रुदौली कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रुदौली कोतवाली की भेलसर चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग के पास बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे मखवापुर निवासी शोभित कुमार राजपूत पुत्र राधेश्याम 15 बाइक से खीरा बेचने के लिए नवीन मंडी जा रहा था भेलसर ओवरब्रिज से उतरते समय अचानक सामने खड़ी हुई रोडवेज बस से उसकी बाइक टकरा गई जिसमे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को गंभीर हालत में सीएचसी रुदौली पहुंचाया जिसे देखते ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों सहित गांव में शोक छा गया और ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।वहीं इकलौते पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

More Stories
हमीरपुर 1 अप्रैल 26*स्वर्ण शताब्दी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गर्व के साथ मनाया गया
बांदा1अप्रैल26* अमर शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई*
बांदा1अप्रैल26* पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई*