अयोध्या १४ मई २६ * अधिवक्ता की ज़मीन पर अवैध निर्माण के विरोध में धरना ,अवैध निर्माण गिराने की ज़िद अड़े अधिवक्ता
भेलसर(अयोध्या)गुरुवार को रुदौली तहसील परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब अधिवक्ता संतोष पांडेय अपनी ज़मीन पर हो रहे कथित अवैध निर्माण के विरोध में धरने पर बैठ गए।अधिवक्ता ने निर्माण तत्काल गिरवाने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन भी अधिवक्ता के समर्थन में खुलकर सामने आ गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित सभी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए धरने पर बैठ विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं की मांग है कि जब तक अवैध निर्माण हटाया नहीं जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने और न्यायिक कार्य बहिष्कार के चलते तहसील परिसर में कामकाज प्रभावित रहा।धरने पर भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाज़ी की।अधिवक्ता अवैध निर्माण को गिरवाने की मांग पर अड़े हुए हैं, वहीं प्रशासन द्वारा मामले को शांत कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।उपजिलाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

More Stories
सुल्तानपुर ३ जुलाई २६ * ‼️कुड़वार सरकारी अस्पताल में मरीज को थमाई गई एक्सपायर दवा‼️
लखनऊ ३ जुलाई २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सिद्धार्थनगर3जुलाई26*लापरवाही*शिक्षकों की कमी से हांफ रहे 28 राजकीय विद्यालय*