अयोध्या४अप्रैल२६ * एडीजी ने रौनाही थाने का किया निरीक्षण सम्बंधित हर पहलुओं को बारीकी से जांचा परखा
अयोध्या *जनपद के थाना रौनाही का मुआयना करने के लिए कल शुक्रवार की रात एडीजी जोन प्रवीण कुमार रौनाही थाने पहुंचे।
जहां पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने एडीजी का स्वागत किया जिसके बाद निरीक्षण के दौरान साइबर हेल्प डेस्क, महिला हेल्प डेस्क,मिशन शक्ति केंद्र और कार्यालय के रख-रखाव का निरीक्षण कर सजा कर रखे गए असलहों के बारे में जानकारी ली।
साथ ही साथ थाना परिसर सहित मेस का भी निरीक्षण किया सवाल जवाब के जरिए बुद्धि को परखा और क्रमबद्ध खड़े हुए उप निरीक्षक, सिपाही, महिला कांस्टेबल सहित मातहतों से परिचय लिया और सम्बंधितो से जानकारी लेते हुए उन्हें उपयुक्त दिशा निर्देश दिया।
साथ ही साथ थाने में सीसीटीवी कैमरा सिस्टम और मालखाने की जांच की गई पुलिसकर्मियों को निर्देश: फील्ड में काम करने वाले पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था मजबूत करने, संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करने और मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए
एडीजी जोन प्रवीण कुमार रौनाही थाने में निरीक्षण के बाद पूर्ण रूप से संतुष्ट नजर आए।
इस अवसर पर डीआईजी सोमेन वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.गौरव ग्रोवर, एस पी ग्रामीण बलवंत चौधरी, रौनाही थाना प्रभारी लालचन्द सरोज, इंस्पेक्टर क्राइम अब्दुल रहमान खान सहित जोन के अधिकारी मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट

More Stories
शामली14जु 26*नगर पालिका परिषद, शामली द्वारा निर्मित “नमो पार्क” का फीता काटकर शिलान्यास किया।
लखनऊ14जून26*चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर पहुंचे AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ।
लखनऊ14जून26*उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के तत्वावधान में आशियाना, एलडी ए क्षेत्र में योगाभ्यासियो ने निकाली “योग जागरुकता वाहन रैली”