*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान की रिपोर्ट*
अयोधया 28 अगस्त *पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवरा में निःशुल्क पुस्तकों का हुआ वितरण*
भेलसर(अयोध्या)उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं में शामिल निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण योजना के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवरा शिक्षा क्षेत्र मवई में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को पुस्तक वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मवई श्री उदयभान यादव ने पुस्तक वितरण की शुरुवात करते हुए कहा कि पुस्तके हमारे ज्ञानवर्धन में काफी सहायक होती हैं सभी बच्चे पूरे मनोयोग से अध्ययन करें और जीवन मे अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करें।वरिष्ठ एआरपी नीरज शुक्ला ने बच्चों को पुस्तक वितरण करते हुए कहा कि बिना ज्ञान के मनुष्य पशु समान होता है इसलिए पढ़ना और पढ़ाना जरूरी है।प्रधानाध्यापक विष्णु कुमार गुप्ता ने सभी बच्चों को नई पाठ्य पुस्तकों के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि नए कलेवर में सजी पुस्तको को खूब मन लगाकर पढ़े और जीवन के पथ पर आगे बढ़ते रहें।कार्यक्रम में आदित्य तिवारी,शिवशंकर वर्मा, ताराचंद,कौशर जहां,संगीता एवं बीआरसी मवई के कार्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 9 अप्रैल 26 वार्ड सदस्य की बेरहमी: प्रेमी जोड़े की पिटाई, मानवता शर्मसार
पूर्णिया बिहार10 अप्रैल छात्राओं की सुरक्षा के लिए उड़ान गश्ती का भ्रमण, अपराधियों में खौफ का माहौल
पूर्णिया बिहार 8 अप्रैल26 *हार्ट अटैक ने ली पूर्णिया महिला कॉलेज की पूर्व प्रिंसिपल इंदु बाला सिन्हा की जान, शिक्षा जगत में शोक की लहर