खबर का हुआ असर
अम्बेडकर नगर04जुलाई*रिश्वतखोर लेखपाल निलम्बित*
*तालाब की पैमाइश के लिए लेखपाल द्वारा लिया गया था घूस*
*रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल होने पर SDM भीटी ने लिया संज्ञान*
*भीटी अम्बेडकरनगर*
तालाब पैमाइश के नाम पर एक व्यक्ति से घूस लेने का वीडियो रविवार को वायरल हो गया। प्रभारी एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें रिउना ग्राम पंचायत में तैनात लेखपाल रामदुलार द्वारा तालाब पैमाइश के नाम पर एक व्यक्ति से घूस लेते देखा गया।बताया जा रहा है कि पैमाइश के नाम पर संबंधित व्यक्ति को लंबे समय से दौड़ाया जा रहा था। इसके चलते ही पीड़ित ने आजिज आकर रकम देने का वीडियो बनवा लिया। रविवार को वायरल हुआ वीडियो तहसीलदार भीटी सुनील कुमार तक पहुंचा। उन्होंने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच की, और अपनी रिपोर्ट भीटी के प्रभारी एसडीएम पवन जायसवाल को सौंपी। प्रभारी एसडीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया। इसी तरह रिश्वतखोरों के खिलाफ आगे भी अहिंसा एक्सप्रेस की तरफ से मुहिम जारी रहेगी।

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*