अमृतसर २ जुलाई २६*पंजाब नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में हथियारों का धंधा! अमृतसर पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा, 7 पिस्तौल बरामद_*
*
*नई दिल्ली:* अमृतसर। पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने हथियारों की सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, यह दोनों एक गिरोह के लिए काम करते थे. आरोपितों के पास से बड़ी संख्या में हथियार मिले है, इससे समझ आता है कि वह बड़ी सप्लाई किया करते थे. इस हत्यारे की सप्लाई पाकिस्तान से हुआ करती थी. बड़ी बात यह है कि पकड़ा गया गुरबाज सिंह भाई मंझ सिंह इलाके में नशा छुड़ाओ केंद्र भी संचालित कर रहा है.
*ड्रोन के जरिए गिराए गए हथियार:*
खबर है कि पुलिस को आरोपियों के पास से सात पिस्तौल, सात मैगजीन और चालीस कारतूस बरामद कर केस दर्ज कर लिया गया है.सारे हथियार पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के जरिए भारतीय हद में गिराए थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है. गिरोह के अन्य सदस्यों की धरपकड़ जारी है. इस बारे में प्रेस कांफ्रेंस में सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डीसीपी रविंदर पाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों की पहचान तरनतारन के थाना भिखीविंड के अधीन पड़ते गांव सुर सिंह गांव निवासी सुरजीत सिंह उर्फ राणा (33) और तरनतारन रोड स्थित भाई मंझ सिंह इलाके में रहने वाले गुरबाज सिंह (26) के रूप में बताई है.
*आरोपी पर पहले भी दर्ज है मामला:*
इंस्पेक्टर अमोलक सिंह को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपित हथियारों की सप्लाई करने निकले हैं. इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर उसे पकड़ा गया. तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल सात विदेशी पिस्तौल, सात मैगजीन और चालीस कारतूस बरामद किए गए हैं.आरोपितों ने स्वीकार किया है कि वह पाकिस्तानी तस्करों के साथ मिलकर यहां पंजाब के गैंग्सटरों को हथियारों की सप्लाई कर रहा है. पूछताछ में पता चला कि सुरजीत सिंह राणा के खिलाफ अगस्त-2025 में थाना भिखीविंड में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी का केस दर्ज है. आरोपित पुलिस को वांछित है. उसके साथी के कब्जे से पांच हजार नशे को गोलियां बरामद की गई थीं. सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जांच में सामने आया है कि गुरबाज सिंह तरनतारन रोड स्थित भाई मंझ सिंह इलाके में पिछले कुछ दिनों से नशा छुड़ाओ केंद्र भी चला रहा है. इसे लेकर आर्थिक जांच भी करवाई जाएगी कि गुरबाज सिंह को नशा छुड़ाओ केंद्र को चलाने के लिए फंड कहां से मिल रहे थे. इस मामले में सिविल सर्जन कार्यालय को भी लिखा जा रहा है. दोनों आरोपितों की मोबाइल डिटेल्स और लोकेशंस इत्यादि की भी जांच करवाई जा रही है.

More Stories
जयपुर2जुलाई26*करण प्रोडक्शन हाउस’ एवम वायु रिकॉर्ड्स,का हुआ पोर्टफोलियो शूट ; टॉप मॉडल्स का हुआ शूट**
कौशाम्बी2जुलाई26*कृतिका केसरवानी मनौरी बाजार का नाम किया रोशन*
उन्नाव..!**पुरवा*2 जुलाई २६*डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन का मौरावां में हुआ आयोजन,,