अब्दुल जब्बार
अयोध्या9जुलाई24*तालाब की भूमि से अतिक्रमण हटाने की माँग
भेलसर(अयोध्या)विकास खंड रुदौली के अंतर्गत एक गांव में स्थित तालाब पर हुए अतिक्रमण को हटाने हेतु गांव के ही एक व्यक्ति ने शिकायती पत्र देकर अतिक्रमण हटाने की माँग की है।
अबरार अहमद पुत्र हसमत निवासी भेलसर ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि भेलसर गांव में आबादी से मिला हुआ गाटा संख्या 298/0.556 हे0 सरकारी अभिलेख में तालाब दर्ज है व तालाब में इसरार अहमद पुत्र रहमत निवासी भेलसर द्वारा तालाब की भूमि पर अतिक्रमण करके अपना मकान बना लिया है इसके अतिरिक्त अन्य मकान भी बने हैं अवैध कब्जे के कारण तालाब काफी सकरा हो गया है जिससे गांव के बरसात का पानी सड़क पर भर जाता है आवागमन बाधित हो जाता है ग्राम सभा की संपत्ति का भारी नुकसान हो रहा है। शिकायत ने तालाब की भूमि की पैमाइश कर के अतिक्रमण हटाने की माँग की है।
उप जिलाधिकारी प्रवीण यादव ने बताया की शिकायती पत्र मिला है जांच कराई जा रही है यदि तालाब की भूमि पर किसी का भी अवैध कब्जा पाया गया तो हटवाया जाएगा।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर
मथुरा 25 अगस्त 26*थाना बलदेव पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*
कौशाम्बी25अगस्त26*28वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई आयोजित,*