अबोहर पंजाब6जुलाई26*दिल्ली मोबाइल रिपेयर में हुई चोरी जल्द होगी ट्रेस, पूछताछ के लिए दो युवक हिरासत में
एसएसपी गगन अजीत सिंह बोले— पूछताछ के आधार पर जल्द होगा मामले का खुलासा
अबोहर, 06 जुलाई (शर्मा/सोनू): शहर के वाल्मीकि चौक स्थित सब्जी मंडी के निकट दिल्ली मोबाइल रिपेयर की दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। फाजिल्का के एसएसपी गगन अजीत सिंह ने दावा किया है कि इस चोरी की वारदात का जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पूछताछ के लिए दो युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है और उनसे मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसएसपी ने कहा कि पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही चोरी की वारदात को ट्रेस कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले में मिले अहम सुरागों के आधार पर जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है।
फोटो:5 जानकारी देते एसएसपी
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
कानपुर नगर22अगस्त2026*बहाल किया गया या सिस्टमिक साठ गांठ हो गई*
कानपुर नगर22अगस्त26*नगर निगम में ‘फर्जी पत्नी’ बनकर 9 साल तक पेंशन का खेल, करीब 9 लाख की चपत!
देहरादून22अगस्त2026*दीपेन्द्र चौधरी बने उत्तराखंड सूचना आयोग के आयुक्त