अबोहर पंजाब23जुलाई26*बार एसो. अबोहर ने एलएडीसी के विरोध में हड़ताल 17वें दिन में वकीलों ने भी शुरू की भूख हड़ताल, महिला वकील भी शामिल हुई भूख हड़ताल में
अबोहर, 23 जुलाई (शर्मा/सोनू): सुप्रीम कोर्ट द्वारा लागू किए जा रहे लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम (एलएडीसी) के विरोध में बार एसोसिएशन अबोहर की हड़ताल लगातार 17वें दिन भी जारी है। इस दौरान वकीलों ने न्यायिक कार्य से स्वयं को अलग रखते हुए एलएडीसी व्यवस्था के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। बार एसोसिएशन के प्रधान प्रकाश सिंह बराड़, सैक्ट्री अमृतपाल तिन्ना, ज्वाईंट सैक्ट्री अनुज चौधरी, कैशियर पवन कुमार, महिला बार मैंबर सुखबीर कौर ने कहा कि आज महिला वकील किरण शर्मा, श्रुति भीमवाल, नेहाश्री, जैसमीन बिश्रोई के अलावा विवेक गुलबधर, विनोद मेहता, एडवोकेट हरप्रीत सिंह, धर्मिंद्र बराड़ भी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।
वकीलों का कहना है कि एलएडीसी सिस्टम लागू होने से स्वतंत्र रूप से वकालत कर रहे वकीलों के हित प्रभावित होंगे तथा न्यायिक व्यवस्था पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि बार एसोसिएशन अबोहर भी इस मुद्दे पर अपने संघर्ष में पूरी तरह एकजुट है और जब तक अधिवक्ताओं की मांगों पर उचित विचार नहीं किया जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता न्यायपालिका का महत्वपूर्ण अंग हैं और उनकी चिंताओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। बार एसोसिएशन ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से एलएडीसी सिस्टम को लेकर पुनर्विचार करने तथा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए सकारात्मक कदम उठाने की मांग की है। साथ ही स्पष्ट किया कि भविष्य की रणनीति को लेकर भी समय-समय पर निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर बार एसो. अबोहर के कैशियर पवन कुमार, बार एसो. के पूर्व प्रधान आर.एस. फोर, राकेश भठेजा, विजय जग्गा, महेंद्र तिन्ना, अनिल कामरा, एडवोकेट मधुबाला, एडवोकेट नेहाश्री, काजल, काजल शर्मा, दिनेश राजोरा, मुकेश कुमार लक्की, अरूण मुंजाल, विनोद बेरी, जयदयाल कांटीवाल, चिमन लाल, सुरिंद्र जम्मू, मंजीत जसूजा, हरिंद्र राणा, प्रवीण धंजू, लखविंद्र सिंह सिद्धू, जसबीर सिंह जम्मू, चंद्रभान, धर्मिंद्र बराड़, श्रवण कुमार, प्रेम कांटीवाल, जयदयाल कांटीवाल, विजय कुमार जग्गा, गोकल मिढ़ा, सुरिंद्र गेदर, संदीप बजाज, हरिंद्र सिंह राणा व अन्य वकील मौजूद थे।
फोटो: 2, एलएडीसी का विरोध करते वकील।

More Stories
बाराबंकी 8 सितंबर 26*बाराबंकी में सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 48 सेमी ऊपर
मुजफ्फरनगर 8 सितंबर 26*शक्तिवर्धक दवा का फर्जी विज्ञापन चलाकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार*
लखीमपुर खीरी8सितंबर 26*लगातार बारिश से फिलहाल राहत, लेकिन अगले कई दिनों तक हल्की बारिश के आसार