अबोहर पंजाब11जुलाई26*साम-दाम-दंड-भेद’ की नीति पंजाब में नहीं चलेगी – जाखड़
संदीप जाखड़ का ‘आप’ पर बड़ा आरोप: मेयर चुनाव में जनादेश लूटने की कोशिश नाकाम, पंजाब में नहीं चलेगी दिल्ली की धक्काशाही
‘साम-दाम-दंड-भेद’ की नीति पंजाब में नहीं चलेगी – जाखड़
अबोहर: मेयर चुनाव को लेकर पंजाब की सियासत एक बार फिर पूरी तरह गरमा गई है। अबोहर में अपने निवास स्थान पर एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता संदीप जाखड़ ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मर्यादा को ताक पर रखकर कल मेयर चुनाव के दौरान सत्ताधारी पार्टी द्वारा सरेआम जनता के जनादेश को लूटने का प्रयास किया गया, जिसे विपक्ष की मुस्तैदी और एकजुटता के कारण नाकाम कर दिया गया है।
संदीप जाखड़ ने कल के पूरे घटनाक्रम पर रोशनी डालते हुए कहा कि ‘आप’ के नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने की पूरी कोशिश की गई थी। लेकिन उनकी टीम अपनी मांगों पर पूरी तरह अड़ी रही। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के कुशल नेतृत्व में विपक्ष के तमाम कार्यकर्ताओं और नेताओं ने डटकर मुकाबला किया। यह संघर्ष देर रात तक जारी रहा, जिसके आगे आखिरकार प्रशासन और सरकार को झुकना पड़ा। अधिकारियों ने माना कि प्रक्रिया में कमियां थीं और इस विवादित चुनावी प्रयास को रद्द करते हुए घोषणा की गई कि यह चुनाव अब दोबारा करवाया जाएगा। आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोलते हुए संदीप जाखड़ ने कहा कि दिल्ली से नियंत्रित होने वाली यह पार्टी पंजाब में भी ‘साम-दाम-दंड-भेद’ की नकारात्मक राजनीति थोपना चाहती है। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि हम पंजाब की धरती पर इस तरह की धक्काशाही और तानाशाही को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। दिल्ली की गंदी नीति को यहां कतई चलने नहीं दिया जाएगा। संदीप जाखड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को भी निष्पक्षता से काम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को किसी राजनीतिक दबाव में आकर लोकतंत्र की हत्या का हिस्सा नहीं बनना चाहिए। कल की जीत को उन्होंने लोकतंत्र और पंजाब की जागरूक जनता की जीत बताया। उन्होंने साफ किया कि आगामी दिनों में होने वाले दोबारा चुनाव पर उनकी पूरी टीम की पैनी नजर रहेगी और यदि फिर से कोई हेरफेर करने की कोशिश की गई, तो उसका इससे भी कड़ा विरोध किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ भारी संख्या में स्थानीय नेता और समर्थक भी मौजूद रहे।

More Stories
कौशाम्बी11जुलाई26*थाना समाधान दिवस पर करारी थाने में एसपी ने सुनी फरियाद, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश*
पूर्णियां बिहार 11 जुलाई26 पूर्णिया जिला से बड़ी खबर *सेवा ही सबसे बड़ा धर्म गुलाबबाग में बनेगा महा सेवा शिविर,
हरिद्वार11जुलाई26*कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार पुलिस ने जारी की गाइडलाइन–मित्रता, सेवा, सुरक्षा