अनूपपुर30अक्टूबर24*प्रभारी मंत्री, कुटीर ग्रामोद्योग राज्यमंत्री, कलेक्टर, एसपी, ने जिलेवासियों को प्रेषित की दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ*
अनूपपुर( ब्यूरो राजेश शिवहरे)30 अक्टूबर 2024/ मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार ने दीपावली पर्व की सभी जिलेवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की है। उन्होंने दीपावली, गौवर्धन पूजा और भाईदूज का पर्व सद्भाव और हर्षाेल्लास से मनाने की अपील की है।
मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने दीपावली के पावन पर्व पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि ईश्वर सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें। दीपावली पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें बुराई से लड़ने और अच्छाई के मार्ग पर चलने की शिक्षा देता है। उन्होंने सभी के जीवन में रोशनी की मंगल कामना माता लक्ष्मी से करते हुए कहा है कि सभी के घरों में खुशियों और समृद्धियों का वास हो और सभी का जीवन सफलता से भरा हो।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी हर्षल पंचोली ने जिलावासियों को दीपावली पर्व की बधाई देते हुए उनके स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं खुशहाल भविष्य की कामना की है। पुलिस अधिक्षक मोती उर रहमान ने जिलेवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि त्यौहार के अवसर पर पटाखों का उपयोग शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जावे। जिससे आप पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण से बचाव कर सकेंगे। वहीं पटाखों के कारण होने वाली आकस्मिक दुर्घटनाओं से भी अपने परिवारजनों को बचा सकेंगे।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने भी जिलेवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि सभी का जीवन सुख, समृद्धि और सफलता से भरा हो, सभी का स्वास्थ्य उत्तम हो तथा दीपक के प्रकाश की तरह सभी के जीवन में उजाला एवं खुशहाली बनी रहे।
More Stories
मथुरा 19 जून 25*पैदल गश्त/चैकिंग*जनपद के सभी अधिकारी अपने अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*
मथुरा 19 जून 25*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 532 ग्राम अवैध गांजा सहित किया गिरफ्तार ।*
बाराबंकी19जून*जिला जज, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण*