अनूपपुर29नवम्बर24*क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे-कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल
ज.पं. अनूपपुर के ग्राम जर्राटोला में 01 करोड़ लागत के सहस्त्रबाहु मंगल भवन का मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया भूमिपूजन
अनूपपुर (मध्य प्रदेश राजेश शिवहरे)यूपीआजतक
29नवम्बर 2024/ जनता ने जिस विश्वास के साथ अपना मत देकर मुझे विजयी बनाया है। उसी विश्वास के साथ क्षेत्र के विकास के लिए निरन्तर मेरे द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। अल्प समय में ही अनेक विकास कार्यों की सौगातें प्राप्त हुई हैं। न केवल कोतमा विधानसभा बल्कि जिले के विकास के लिए भी हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। उक्ताशय के विचार मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत जर्राटोला में सहस्त्रबाहु मंगल भवन लागत 01 करोड़ के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
इस अवसर पर एसडीएम कोतमाअजीत तिर्की, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष रामदास पुरी, जिला पंचायत के कृषि स्थाई समिति के सभापति रामजी रिन्कू मिश्रा, जनपद पंचायत अनूपपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सरपंच जर्राटोला,प्रेमचंद्र यादव, जनपद सदस्य,आरईएस के कार्यपालन यंत्री सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, शासकीय सेवक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक पात्रताधारी को सीधे हितलाभ प्रदाय किया जा रहा है। किसानों के कल्याण के लिए सरकार बिना ब्याज का ऋण देने के साथ ही उन्हें सहायता राशि भी उनके खातों में अंतरित कर रही है। उन्होंने इस अवसर पर केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के संदर्भ में भी जानकारी दी। मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि स्थानीय मांगों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्र में स्वीकृत किए गए भवन निर्माण तथा अन्य विकास कार्यों के संदर्भ में भी जानकारी देते हुए कहा कि विकास कार्यों के लिए पैसों की कोई कमी नही होगी। नागरिक सुविधाओं के वृद्धि के लिए लगातार कार्य किए जाएंगे।

More Stories
लखनऊ 13 फ़रवरी 26**अमीनाबाद पुलिस के उड़े होश नशेड़ियों की करतूत, पार्क में लगाई आग*
पूर्णिया बिहार 13 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस की पहल, बैंकों की सुरक्षा में सुधार के लिए निरीक्षण अभियान का आगाज़
पूर्णिया बिहार 13 फरवरी 26* पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में शीघ्र शुरू होगा आई बैंक, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया आश्वासन