अनूपपुर24जून24*नौ दिनों से जैतहरी एवं अनूपपुर के जंगल में डेरा जमाए दो नर हाथी,
नौ दिनों से जैतहरी एवं अनूपपुर के जंगल में डेरा जमाए दो नर हाथी,रात में करते गांव मे विचरण,ग्रामीण परेशान नहीं निकल रहा कोई कारगर उपाय, प्रशासनिक अधिकारी कर रहे क्षेत्र का भ्रमण
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)24 जून जिले के अनूपपुर एवं जैतहरी थाना,तहसील एवं रेंज अंतर्गत गांव से लगे जंगल में दो नर हाथियों ने विगत 9 दिनों से निरंतर डेरा जमाए हुए हैं जो दिन के होते ही जंगल के बीच जाकर पूरे दिन आराम करने बाद देर शाम एवं रात होने पर आसपास के ग्रामीण अंचलों में ग्रामीणों के घरों में रखे अनाज को खाने के लिए घरों को तोड़ने,खेत एवं बांड़ी में लगे अनाज तथा विभिन्न तरह की सब्जियों,फलों को अपना आहार बनाते रात भर विचरण कर रहे हैं, जिससे ग्रामीण जनो में परेशान का शबाब बना हुआ है, उसको लेकर ग्रामीणों में तनाव एवं अशांति का माहौल बना हुआ है, वहीं कुछ ग्रामीण अपने घर एवं खेत एवं बड़ी को हाथियों के प्रवेश से रोकने के लिए आपत्तिजनक उपाय का प्रयोग करने को बाध्य हो रहे हैं ,विगत दिनों हाथियों के निरंतर विचरण की सूचना पर अनूपपुर कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक के साथ आऐ अधिकारियों ने हाथी प्रभावित क्षेत्र के ग्रामों का दौरा कर ग्रामीणों से चर्चा करते हुए एक बार फिर से इस समस्या के समाधान का जल्द ही रास्ता निकालने का आश्वासन दिया, वहीं सोमवार की दोपहर अनूपपुर वन मंडलाधिकारी ने भी हाथी प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों के साथ वन विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों से हाथियों के विचरण के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराकर शीघ्र ही समाधान निकालने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।
यह दोनों हाथी शनीवार की सुबह प्रत्येक दिन की तरह गोबरी के जंगल में पूरे दिन विश्राम करने बाद देर रात जंगल से निकल कर जंगल से लगे गोवरी गांव के सुखीलाल राठौर के घर के खेत से निकाल कर विजय सिंह के घर के पास गोबरी-ठेंगरहा मुख्य मार्ग को कुछ दूर तक चलते हुए जंगल में उतरकर ठेंगरहा गांव के तालाब में पहुंचकर पानी पीने बाद गांव के कोलान टोला,नया तालाब के पास अक्षय राठौर के बाडी में लगी सब्जियों को अपना आहार बनाते हुए रात व्यतीत कर रविवार की सुबह फिर से गोबरी के जंगल में पूरे दिन व्यतीत कर रविवार की देर रात जंगल से निकाल कर ठेंगरहा-पगना मुख्य मार्ग को पार कर ठेंगरहा गांव में संजय सिंह के बांड़ी से होकर कुदुरझोरी नाला पार कर अनूपपुर थाना एवं वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत पंगना के ग्राम बांका निवासी महादोले सिंह के घर ग्रामीणों एवं गस्ती दल को चकमा देते हुए अचानक पहुंच गए हाथियों की आहट सुनकर महदोले का परिवार घर छोड़ दूर खड़े होकर हो-हल्ला कर रहा था इसी बीच सूचना मिलने पर हाथी विचरण दाल में लगे वन तथा पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी स्थल पर पहुंचकर पटाखा एवं अन्य माध्यमों से दोनों हाथियों को महदोले के घर के पास से दूर भगाए जो पूरी रात विचरण करने बाद सोमवार की सुबह 9 में दिन फिर से गोबरी के जंगल में पहुंचकर विश्राम कर रहे हैं,सोमवार की साम कुछ देर के लिए जंगल से दोनों हाथी निकलकर गोबरी में ठाकुर बाबा के पास एक किसान की खेत में लगे बोर के पास भरे पानी को पीने बाद फिर से जंगल में चले गए हैं जो देर शाम एवं रात को और विचरण करेंगे यह रात होने पर ही पता चल सकेगा।

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*फाग गीत गाकर होली के कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जमकर धमाल मचाया *
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मूरतगंज में विज्ञान मेले का आयोजन*