अनूपपुर22जुलाई24*लोक सेवा केन्द्र पुष्पराजगढ़ के संचालक 5 हजार रुपये की शास्ति से दण्डित
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)22 जुलाई 2024/ मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारण्टी अधिनियम 2010 के अंतर्गत संचालित लोक सेवा केन्द्र पुष्पराजगढ़ के औचक निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के चलते संचालक को जारी कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब समाधान कारक नहीं पाए जाने पर प्रभारी कलेक्टर अमन वैष्णव ने लोक सेवा केन्द्र पुष्पराजगढ़ के संचालक वीरेन्द्र कुमार मिश्रा को आर.एफ.पी. एनेक्जर-7 के तहत 5 हजार रुपये की शास्ति से दण्डित किया है। उन्होंने लोक सेवा केन्द्र पुष्पराजगढ़ के संचालक को निर्देश दिए हैं कि शास्ति की राशि 3 दिवस के अन्दर जमा करते हुए जमा राशि की स्लिप कार्यालय कलेक्टर (लोक सेवा प्रबंधन) अनूपपुर में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
More Stories
मुजफ्फरनगर: 16 अक्टूबर 26 विजय वर्मा बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर
मुजफ्फरनगर 16 अक्टूबर 26 राजपाल सैनी की सपा में वापसी, भाजपा छोड़ फिर बदली राजनीतिक राह,,
प्रतापगढ़ 16 अक्टूबर 26*प्रतापगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका*