अनूपपुर18मई24*एडीजीपी डीसी सागर प्रधान आरक्षक शिवपाल रौतेल रौतेल की अत्येष्टि क्रिया में शामिल हुए और परिजनों से मिलकर गहन शोक संवेदना व्यक्त किए*
अनूपपुर (मध्य प्रदेश राजेश शिवहरे)दिनांक 16/05/2024 को जिला उमरिया अंतर्गत पुलिस चौकी बिलासपुर थाना कोतवाली उमरिया में पदस्थ प्रधान आरक्षक 140 शिवपाल रौतेल की ग्राम हर्रवाह में मोटर साइकल क्र. एमपी-54एमई-4257 के चालक द्वारा बड़ी तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक मोटर साइकिल चलाकर टक्कर मारने से सड़क दुर्घटना में मृत्यु हुई है। इस घटना पर थाना कोतवाली उमरिया में अपराध क्र. 0/2024 धारा 279, 337, 304-ए भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
इस घटना की सूचना पर डी.सी सागर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल ज़ोन के प्रधान आरक्षक की अत्येष्टि क्रिया में ग्राम कौलोनी में शामिल हुए और प्रधान आरक्षक की मृत्यु पर परिजनों से मिलकर गहन शोक संवेदना व्यक्त किये और परिजनों को सांत्वना प्रदान किये। इसके बाद दुर्घटना स्थल पहुँचकर घटना स्थल का निरीक्षण किए और अपराध का पर्यवेक्षण कर पुलिस अधीक्षक उमरिया एवं अनुसंधान टीम को अपराध के अनुसंधान में वैज्ञानिक, फोरेंसिक, सायबर फोरेंसिक, परिस्थितिजन्य साक्ष्य आदि के आधार पर गहन व निष्पक्ष विवेचना करने के दिशा निर्देश दिये गये।
—
More Stories
कानपुर देहात 7 नवम्बर 26*विधानसभा 206के भावी विधायक सुनील कुमार निषाद जी ने दीपावली के अवसर मे समस्त रनिया वा देश वासियो को इस पावन पर्व पर शुभकामनाए दी *
मथुरा 7 नवंबर 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा मारपीट व जानलेवा हमले में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 7 नवंबर 26*थाना रिफाइनरी पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तगण को 02 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया।*