अनूपपुर15सितम्बर24*प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान नगरीय क्षेत्र अनूपपुर में भारी वाहनों का प्रवेश रात्रि 12ः00 बजे तक रहेगा प्रतिबंधित
17 सितम्बर को श्री गणेश जी की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान नगरीय क्षेत्र अनूपपुर में भारी वाहनों का प्रवेश रात्रि 12ः00 बजे तक रहेगा प्रतिबंधित
हर्षल पंचोली कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया आदेश
अनूपपुर( ब्यूरो राजेश शिवहरे)15 सितम्बर 2024/ प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अनूपपुर जिले में श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। 17 सितम्बर 2024 को श्री गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन नगरपालिका अनूपपुर के निर्धारित स्थलों पर किया जाएगा। विसर्जन यात्रा के दौरान नगरपालिका अनूपपुर अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर अत्यधिक संख्या में श्रृद्धालु एवं विसर्जन से संबंधित वाहन एकत्रित होंगे। इस हेतु सुरक्षा के दृष्टिकोण से कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट हर्षल पंचोली ने नगरीय क्षेत्र अनूपपुर में 17 सितम्बर को 6 चक्के एवं 6 चक्के से अधिक भारी वाहनों का प्रवेश रात्रि 12:00 बजे तक प्रतिबंधित किया है। उन्होंने इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
पूर्णिया बिहार18फरवरी26* UGC Equity in HEI Act 2026 के विरोध में पैदल मार्च, पुतला दहन,डीएम को सौंपा गया ज्ञापन
पूर्णिया बिहार 18 फरवरी 26* पूर्णिया एसपी ने सुनी फरियादियों की गुहार, दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
पूर्णिया बिहार 18 फरवरी 26* डीएम अंशुल कुमार ने की खनन टास्क फोर्स की बैठक, राजस्व समाहरण की समीक्षा