July 27, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अनूपपुर02मई24*बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों की सफलता में शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका भी उल्लेखनीय - कलेक्टर

अनूपपुर02मई24*बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों की सफलता में शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका भी उल्लेखनीय – कलेक्टर

अनूपपुर02मई24*बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों की सफलता में शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका भी उल्लेखनीय – कलेक्टर

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के प्राचार्यों के सम्मान में आयोजित किया गया कार्यक्रम

अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)2मई मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित कक्षा 10 एवं 12 वीं की परीक्षा में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा उल्लेखनीय प्रदर्शन किया गया है। जिसके लिए विद्यार्थी व वहां के शिक्षक व संस्था प्रमुख बधाई के पात्र हैं। बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों की सफलता में शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका भी उल्लेखनीय है। उक्ताशय के विचार कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने शासकीय एकलव्य आवासीय विद्यालय अनूपपुर के आडोटोरियम में जिलेभर के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के प्राचार्यों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त सहित विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि सभी प्राचार्य कक्षा 11 वीं एवं 12 वीं पढ़ाई के साथ-साथ अपने विद्यालयों में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षणिक उत्थान के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने निःशुल्क कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राचार्य विद्यार्थियों को बेहतर कैरियर के विकल्प चुनने हेतु कैरियर काउंसलिंग आयोजित करें तथा उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रारंभ की गई निःशुल्क कोचिंग का लाभ प्रदाय कराएं। उन्होंने कहा कि कैरियर काउंसलिंग के माध्यम से विकल्प चुनने का मौका आसान होता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के प्रत्येक शंकाओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नवीन शैक्षणिक सत्र के शुरुआत से ही कार्ययोजना के अनुरूप विद्यार्थियों की पढ़ाई पर विशेष फोकस किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में लाईब्रेरी, लैब, स्मार्ट क्लास सहित बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने व्यवस्थाओं के संबंध में प्राचार्यों को मार्गदर्शन दिया। कलेक्टर ने जिन विद्यालयों के द्वारा बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है, उन विद्यालयों के प्राचार्य अपनी रणनीति से अन्य विद्यालयों के प्राचार्य को अवगत कराते हुए उन्हें उत्कृष्ट कार्ययोजना के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करें। उन्होंने जिले के शैक्षणिक स्तर के सुधार के लिए आगामी सत्र में और बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में जिले के विभिन्न विद्यालयों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। उन विद्यालयों के प्राचार्य बधाई के पात्र हैं। उन्होंने प्राचार्यों के उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उनसे और बेहतर प्रदर्शन के लिए नवीन शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ से ही जुटने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि प्राचार्य और शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं में और बेहतर प्रदर्शन करने हेतु तत्पर होंगे। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के प्राचार्यों को बधाई दी।

कक्षा 10 वीं व 12 वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के प्राचार्यों को कलेक्टर ने किया सम्मानित

शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर के आडोटोरियम में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 के कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के प्राचार्यों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। हाईस्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 62 विद्यालयों के प्राचार्यों को तथा हायर सेकेण्डरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 54 विद्यालयों के प्राचार्यों को कलेक्टर आशीष वशिष्ठ द्वारा माल्यार्पण कर एवं गुलदस्ता व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.