अनूपपुर 25 अक्टूबर 24*बैंक चेक बाउंस के मामले में फरार स्थाई गिरफ्तारी वारण्टी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
अनूपपुर (ब्यूरो)न्यायालय पारुल जैन, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनूपपुर द्वारा बैंक चेक बाउंस के प्रकरण क्रमांक 278 /21 धारा 138 NIA ( परक्राम्य लिखित अधिनियम ) में फरार चल रहे अनावेदक नरेश दहिया पिता स्वर्गीय दशरथ दाहिया उम्र करीब 45 साल निवासी वार्ड नंबर 11, चेतना नगर, अनूपपुर का स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया।
फरार चल रहे स्थाई गिरफ्तारी वारंटी नरेश दहिया को थाना कोतवाली से प्रधान आरक्षक ज्ञानेंद्र पासी एवं आरक्षक संजय सिंह के द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किए जाने पर जेल भेज दिया गया है ।

More Stories
नैनीताल4मई26*लालकुआं में विवाद ने लिया हिंसक रूप, कई लोग हिरासत में
कानपुर नगर4मई26*निःशुल्क विद्युत चालित चाक वितरण हेतु आवेदन आमंत्रित*
मिर्जापुर4मई26*मिर्जापुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार वाहन रवाना