अनूपपुर 22 अक्टूबर 24*मध्यप्रदेश जैव विविधता क्विज में शा.उच्च,माध्य,वियालय लपटा के छात्रों ने मारी बाजी
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे) 22 अक्टूबर मध्यप्रदेश जैव विविधता बोर्ड द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता संरक्षण को प्रोत्साहित करने हेतु स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से प्रति वर्ष क्विज का आयोजन किया जाता है जो प्रदेश भर में एक साथ दिनांक 21/10/2024 को आयोजित किया गया, अनूपपुर जिले के 73 शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय के कक्षा 9 से 12 तक के 3 छात्रों के समूह ने प्रतिभागिता की,अनूपपुर जिला के शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर में क्विज सम्पन्न कराया गया,जिसमे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लपटा के छात्र लिखित परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विजेता बने द्वितीय स्थान आर,सी,उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चचाई,तृतीय स्थान बालभारती पब्लिक स्कूल मोजर बेयर जैतहरी ने प्राप्त किया,इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी ,जिला शिक्षा अधिकारी टी. आर,आर्मों,नोडल एवं उप वनमंडलाधिकारी, अनूपपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बच्चो को संबोधित कर वन एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण हेतु वीडियो क्लिप दिखाकर उत्प्रेरित किया,प्रतियोगिता के क्विज मास्टर शिवदत्त पाण्डेय ने रजिस्ट्रेशन,लिखित परीक्षा कराने एवं मूल्यांकन कर्ता गंगा शर्मा एवं संतोष साहु के सहयोग से मूल्यांकन कराया,इस अवसर पर जिले के वनमंडल अनूपपुर के समस्त वन परिक्षेत्र अधिकारी एवं परि,सहा,वनरक्षक,सर्पपहरी, वन्यप्राणी संरक्षक शशिधर अग्रवाल उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में एसबीआई पेंशनर्स ने लहराई देशभक्ति की अलख*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*