अनूपपुर 12 सितम्बर 24*एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम के तहत रासेयो स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)12 सितम्बर 2024/ राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में शासकीय महाविद्यालय जैतहरी में “एक पेड़ मां के नाम” पर पौधारोपण कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर उनकी देखरेख का संकल्प लिया जिसमें स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार वृक्ष के पौधे लगाए । पौधारोपण पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो.राजकुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण आवश्यक है। वृक्षों का हमारे जीवन में अहम योगदान है, इसका संरक्षण करना हमारा दायित्व है। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.आर.एस वाटे, रासेयो महिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता उइके एवं महाविद्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी सहित महाविदयालय के रासेयो के स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा है।

More Stories
रोहतास 16 नवम्बर 26*छठ महापर्व पर सोन नदी के तट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु*
लखनऊ16 नवम्बर 26*राजा भैया के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया।
पूर्णिया बिहार 16 नवंबर26* राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर विशेष संगोष्ठी, प्रशासन ने पत्रकारों से की जिम्मेदार पत्रकारिता की अपील