अनूपपुर 08 नवंबर 24*अनूपपुर शहर के 42 ऑटो चालकों की हुई आकस्मिक चेकिंग
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर की ओर से ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्धचलाया जा रहा है, विशेष चेकिंग अभियान
शराब पीकर वाहन चलाना है ,सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे )8 नवंबर आज ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तिराहा, शंकर मंदिर चौराहा, इंदिरा तिराहा मे चेकिंग लगाकर ऑटो चालकों को ब्रेथ एनालाइजर से चेक किया गया ,ऑटो के दस्तावेजों की भी चेकिंग की गई, कोई भी ऑटो चालक शराब के नशे में नहीं पाया गया।
चेकिंग के साथ समझाइस भी
ऑटो चालकों को बताया गया कि
क्षमता से अधिक सवारियां बिठाकर परिवहन ना करें,
निर्धारित गति में ही वाहन चलाएं
सवारियों को ऑटो में बिठाने एवं उतारने में ऑटो के बाएं तरफ के दरवाजे का उपयोग करें।
वाहन के दस्तावेज कंप्लीट रखें ।
ऑटो चलाते समय वर्दी पहने ताकि आपकी एक अलग पहचान सुनिश्चित हो सके।
सवारीयो से शालीनता के साथ व्यवहार करें।
सवारी से मनमाना किराया ना ले
वाहन चलाते समय ब्रेकिंग डिस्टेंस का ध्यान रखें ।
आगे चल रहे वाहनों को सुरक्षित तरीके से दाहिने तरफ से ही ओवरटेक करें।
स्वयं की एवं आपके साथ बैठ रहे आमजन की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
More Stories
गुवाहाटी 26 अक्टूबर 26*अंधाधुंध फायरिंग में एक महिला सहित 5 लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग घायल
बाँदा 26 अक्टूबर 2026*दिसंबर माह में बंद रहेंगे सैकड़ो परिषदीय विद्यालय*
बांदा26अक्टूबर 26*बबेरू के प्राचार्य डॉ. बृजेश गुप्ता ‘मेवादेव’ को दिल्ली में मिला लीडरशिप अवार्ड 2026*