अनूपपुर 08 जुलाई 24*वन भूमि से संबंधित लंबित प्रकरणों का जनहित में निराकरण आवश्यक-कलेक्टर
कलेक्टर ने वन भूमि संबंधी प्रकरणो की समीक्षा कर दिए निर्देश
अनूपपुर( ब्यूरो राजेश शिवहरे)08 जुलाई 2024/ समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक के पश्चात् वन विभाग अंतर्गत जिले के विभिन्न विभागों के अधोसंरचना कार्यों में वन भूमि से संबंधित लंबित प्रकरणों के निराकरण संबंधी कार्यों की समीक्षा कलेक्टर आशीष वशिष्ठ द्वारा की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा, नवागत एसडीओ वन अनूपपुर सहित सर्व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क क्रियान्वयन इकाई अनूपपुर से संबंधित 5 प्रकरणों, ऊर्जा विभाग से संबंधित 14 प्रकरणों, जनपद कोतमा तथा नगरीय निकाय अमरकंटक के एक-एक प्रकरण सहित कुल लंबित 28 कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ ने वन विभाग के अधिकारियों को वन भूमि संबंधी कार्यवाही का निराकरण शीघ्र किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वन भूमि से संबंधित प्रकरणों के निराकरण से जनहित के अधोसंरचनाओं के लंबित कार्यों की पूर्णता संभव हो सकेगी। जिससे जनहित के कार्य परिलक्षित हो सकेंगे। उन्होंने लंबित प्रकरणों के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
बैठक में लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पीआईयू, जनजातीय कार्य विभाग, ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने वन भूमि से संबंधित लंबित प्रकरणों के अद्यतन स्थिति की जानकारी दी।

More Stories
बांदा 21 मई26*कडी सुरक्षा के बीच सात केंद्रो में संपन्न हुई लेखपालों की परीक्षा*
पूर्णिया बिहार 21मई 26* बायसी में मातम: महानंदा निगल गई 4 मासूम, एक शव मिला, तीन अब तक लापता*
भागलपुर21मई26* भड़के भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर जताया विरोध – कहा माफी मांगे राहुल गांधी!