अनूपपुर 08 अक्टूबर 24*ट्रेन से गिरने पर युवक का कटा पैर, विशेषज्ञ डॉक्टरो ने किया ऑपरेशन
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)08 अक्टूबर सोमवार की देर शाम कटनी से बिलासपुर जाने वाली मेमू ट्रेन से शहडोल से अनूपपुर आ कर ट्रेन से उतरते समय 40 वर्षीय युवक के रेलवे स्टेशन अनूपपुर के प्लेटफार्म तथा पटरी के नीचे गिर जाने पर एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर घुटने के नीचे कट गया जिसे जिला चिकित्सालय अनूपपुर में देर रात भर्ती किए जा कर मंगलवार की सुबह विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर उपचार किया जा रहा है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के जीपीएम जिला अंतर्गत गौरेला निवासी 40 वर्षीय गोलू बैगा पिता समनू बैगा जो विगत कई वर्षों से अनूपपुर एवं अन्य स्थानों में अस्थाई तौर पर रहकर मजदूरी मूलक काम करता है सोमवार की शाम कटनी से बिलासपुर जाने वाली मेमू ट्रेन में शहडोल से अनूपपुर आ रहा था अनूपपुर स्टेशन में ट्रेन के पहुंचने दौरान और रुकने के पूर्व अचानक प्लेटफॉर्म एवं पटरी के बीच जाने से एक पैर बुरी तरह क्षृतिगस्त होकर कट गया जिसे देर रात उपचार हेतु जिला चिकित्सालय अनूपपुर ला कर भर्ती किया गया जिसका प्रारंभिक उपचार करने बाद मंगलवार की सुबह सर्जन डा,साकेत कौशिक,डॉ,के,बी,प्रजापति एवं उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर उपचार हेतु भर्ती किया गया है घटना की जानकारी पर पुलिस सहायता केंद्र अनूपपुर के प्रभारी हरपाल सिंह परस्ते,अनूपपुर के सामाजिक कार्यकर्ता शशिधर अग्रवाल ने पीड़ित मरीज के उपचार के साथ उसे कपड़े एवं अन्य सामग्री प्रदान कर मरीज के परिजनों की तलाश की जा रही है।
More Stories
कौशाम्बी 8 नवम्बर 26*अधिकारियों के साथ डिप्टी सीएम ने की बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश*
वडोदरा 8 नवम्बर 26*वडोदरा की 42 वर्षीय दीपिकाबेन मकवाना अपनी मेहनत और नेक पहल से इंसानियत की मिसाल पेश कर रही हैं।
कानपुर नगर 8 नवम्बर 26*शादी के महज 09 महीने बाद 30 वर्षीय रुचि मिश्रा का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला।