अनूपपुर 06 अक्टूबर 24*कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देश के बाद अमरकंटक उप तहसील मे राजस्व मामलों का क्रियान्वयन प्रारंभ
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)6अक्टूबर 2024/ मां नर्मदा की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में कलेक्टर हर्षल पंचोली के दिशा निर्देशन व मार्गदर्शन में शुक्रवार 04 अक्टूबर 2024 से राजस्व संबंधित मामलों की सुनवाई व कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं। अमरकंटक में उप तहसील कार्यालय मे राजस्व संबंधित मामलों की सुनवाई होगी, लोगो को अब 40 किलोमीटर दूर राजेंद्रग्राम (पुष्पराजगढ़ )जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।क्षेत्र के लोगो को राजस्व संबंधित मामलों का लाभ होगा। उप तहसील में प्रथम दिन कोर्ट मे नायब तहसीलदार कौशलेंद्र मिश्रा ने सर्व प्रथम मां नर्मदा जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण, धूप, दीप प्रज्वलित कर राजस्व न्यायालय कोर्ट के कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा की अमरकंटक उप तहसील सप्ताह के हर शुक्रवार को नियमित रूप से संचालित होगा। अमरकंटक उप तहसील में आज प्रथम कार्य दिवस पर अमरकंटक पटवारी अश्वनी कुमार तिवारी, प्रवाचक जितेंद्र सिंह, भ्रत्य परम लाल सिंह बैगा, अमरकंटक कोटवार सुखीराम सिंह व नगर के गणमान्यजनो की उपस्थिति में उप तहसील कार्यालय का क्रियान्वयन प्रारंभ हुआ।

More Stories
New Delhi 11 September 2026*Former MICRO Leasing Employee Seeks PMO Intervention Over Alleged Financial Hardship and Property AttachmentMICRO Leasing financial hardship case
पूर्णिया बिहार 10 सितंबर26 बिहार में BJP का ‘*’युवा जोड़ो विशेष सदस्यता अभियान’*
इटावा 10 सितंबर 26*महेवा में पंचायत सहायकों का कार्य बहिष्कार, 16 सूत्रीय मांगों को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन