अनूपपुर 05 जुलाई 24*जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का अपर कलेक्टर ने लिया जायजा
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे) 5 जुलाई 2024/ अपर कलेक्टर अमन वैष्णव ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित नवीन भवन का जायजा लिया तथा मुख्य मार्ग की ओर रोगी कल्याण समिति के माध्यम से दुकानों का निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय परिसर के डिस्मेंटल भवनों को हटाने की कार्यवाही करने तथा जिला खनिज प्रतिष्ठान मद अंतर्गत क्रय किए गए उपकरण का अवलोकन किया। उन्होंने उपकरणों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.के. अवधिया, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ एस बी अवधिया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.पी. सोनी उपस्थित थे।
अपर कलेक्टर अमन वैष्णव ने जिला चिकित्सालय की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सफाई की और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू, पीकू, लेबर वार्ड का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान आवश्यक होने पर ही गर्भवती माताओं के रेफरल केस बनाए जाने के निर्देश दिए।

More Stories
महोबा16जुलाई26*चरखारी में अंबेडकर पुस्तकालय एवं पार्क की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग
मथुरा 16 जुलाई 26*थाना राया पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को (नशीला पदार्थ) सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 16 जुलाई 26 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त:-*