अनूपपुर 05 जुलाई 24*कमिश्नर, एडीजीपी एवं कलेक्टर ने ग्राम पंचायत छाता पटपर में किया पौधारोपण
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)5 जुलाई 2024- कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद, एडीजीपी शहडोल जोन डीसी सागर, कलेक्टर अनूपपुर आशीष वशिष्ठ ने ‘एक पेड़ मां के नाम’अभियान के अंतर्गत अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत छाता पटपर में ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। इस दौरान कमिश्नर ने ग्रामीणों से चर्चा भी की तथा ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि हमें पर्यावरण को बचाना चाहिए। मानव स्वास्थ्य के लिए पर्यावरण का संरक्षण अति आवश्यक है। कमिश्नर ने ग्रामीणों से कहा कि आप भी ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए एवं अपने परिवार, समाज एवं दोस्तों को भी पौधारोपण करने हेतु प्रेरित करें।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेंद्र पवार, अपर कलेक्टर अनूपपुर अमन वैष्णव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तन्मय वशिष्ठ शर्मा, संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश ने भी पौधारोपण किया।
More Stories
पूर्णिया बिहार 11 अक्टूबर26 *पूर्णिया में अवैध उर्वरक तस्करों पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: दालकोला चेकपोस्ट पर 3 वाहन जब्त*
नई दिल्ली 11 अक्टूबर 26*CJP ने दिल्ली में अपने प्रदर्शन को अनिश्चितकालीन घोषित कर दिया है
लखनऊ 11 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30बजे की बड़ी खबरें……………….