March 25, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अनूपपुर 04 अक्टूबर 24*जिले में महिलाओं एवं बच्चियों के सशक्तिकरण हेतु विशेष जागरूकता अभियान ’’मैं हूं अभिमन्यु’’ संचालित किये जाने हेतु बैठक संपन्न

अनूपपुर 04 अक्टूबर 24*जिले में महिलाओं एवं बच्चियों के सशक्तिकरण हेतु विशेष जागरूकता अभियान ’’मैं हूं अभिमन्यु’’ संचालित किये जाने हेतु बैठक संपन्न

अनूपपुर 04 अक्टूबर 24*जिले में महिलाओं एवं बच्चियों के सशक्तिकरण हेतु विशेष जागरूकता अभियान ’’मैं हूं अभिमन्यु’’ संचालित किये जाने हेतु बैठक संपन्न

अनूपपुर ( ब्यूरो राजेश शिवहरे) 4 अक्टूबर महिलाओं एवं बच्चियों के प्रति समाज में सकारात्मक अलख जगाने व इस हेतु समाज को जागरूक करने के लिये पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश में जिला स्तर पर दिनांक 03 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक एक विशेष जागरूकता अभियान ’’मैं हूॅं अभिमन्यु’’ प्रारम्भ किया गया है । इस अभियान के अंतर्गत जिलों के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को जागरूक किया जाएगा ।
’’मैं हूॅं अभिमन्यू’’ अभियान का उद्देष्य
’’मैं हूॅं अभिमन्यु’’ अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों पर नियंत्रण करना, लड़के/लड़कियों को समाज में समान अवसर प्रदान करना, समाज के हर स्तर पर व्याप्त लिंगभेद को समाप्त करना, बाल्यकाल से ही पुरूषों में लैंगिक समानता एवं एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना, शिक्षा के माध्यम से विभिन्न अपराधों की जानकारी देकर उनके दुष्परिणामों से अवगत कराना एवं आज के पुरूष को सभ्य समाज के निर्माण हेतु उनको संवेदनशील बनाकर रूढ़िवादी धारणाओं एवं पूर्वाग्रहों के चक्रव्यूह को तोड़ते हुए महिलाओं के विकास व सह-अस्तित्व का सहभागी बनाना है ।
आज दिनांक 04 अक्टूबर 2024 को पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सविता सोहाने, पुलिस उप महानिरीक्षक,(शहडोल रेंज), किरणलता केरकेट्टा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय (भोपाल) के द्वारा सोन सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर अनूपपुर में ’’मैं हूॅं अभिमन्यु’’ अभियान का शुभारम्भ किये जाने हेतु बैठक ली गई । बैठक में उपस्थित महिला अधिकारियों/कर्मचारियों को अभियान के उद्देश्य से अवगत कराते हुए उक्त अभियान के अंतर्गत दिनांक 03.10.24 से 12.10.24 तक जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये के संबन्ध में बताया गया । अभियान के अंतर्गत जिले के मुख्य संस्थानों में मैराथन दौड़, ’’मैं हूॅं अभिमन्यु’’ अभियान के संबन्ध में तैयार किये गये पोस्टर्स, नुक्कड़ नाटक की स्क्रिप्ट, प्रश्नावली एवं जागरूकता हेतु लघु फिल्म दिखाकर जागरूकता कार्यक्रम जिले में संचालित किये जाने के संबन्ध में बताया गया ।
अभियान के शुभारम्भ अवसर सविता सोहाने शहडोल रेंज शहडोल, किरणलता केरकेट्टा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (महिला सुरक्षा शाखा), भोपाल, मोती उर रहमान, पुलिस अधीक्षक, इसरार मन्सूरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुमित केरकेट्टा, एस.डी.ओ.(पुलिस), महिला थाना प्रभारी उनि वीरेन्द्र तिवारी, जिले की महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी एवं महिला बाल विकास विभाग से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाईजर, सहायिका, उपस्थित रहीं ।

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.