अनूपपुर 01 सितम्बर 24*अर्धवार्षिक आयु पूर्ण कर सेवा निवृत हुए भारतीय स्टेट बैंक की गार्ड रामकुमार पटेल, दी गई भव्य विदाई
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे) कल 31 अगस्त को भारतीय स्टेट बैंक में तैनात गार्ड रामकुमार पटेल अपनी अर्धवार्षिक सेवा आबादी पूरी कर कल सेवा निवृत हो गए हैं, लगभग 21 वर्ष तक उन्होंने अनूपपुर में अपनी सेवाएं दी है इसके पूर्व आप सेना में थे, कल एक भव्य समारोह में भारतीय स्टेट बैंक के पूरे स्टाफ ने उनके सम्मान में एक पार्टी का आयोजन किया, जिसमें प्रमुख रूप से भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य प्रबंधक सतीश मिश्रा एवं अन्य समस्त कर्मचारी गण उपस्थित थे , भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों द्वारा रामकुमार पटेल को स्मृति चिन्ह भी भेंट की गई,पार्टी के उपरांत गाजे बाजे के साथ रामकुमार पटेल को उनके निवास तक विदा कर विदाई दी गई।
अध्यक्ष जिला पत्रकार संघ अनूपपुर, राजेश शिवहरे भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

More Stories
नई दिल्ली7अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली7अगस्त26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा