अनुपपुर ०५ जनवरी २०२५*पंचायत भवन, ग्राम पंचायत की सर्वाधिक मूल एवं महत्वपूर्ण अधोसरंचना- राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल
राज्य मंत्री ने बहेरा बांध में 37.49 लाख रुपए से निर्माण हो रहे अटल ग्राम सुशासन भवन (पंचायत भवन) का किया भूमि पूजन
अनूपपुर (मध्य प्रदेश,राजेश शिवहरे)05 जनवरी 2025-प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि अटल ग्राम सुशासन भवन, ग्राम पंचायत की सर्वाधिक मूल एवं महत्वपूर्ण अधोसरंचना है। उन्होंने अटल ग्राम सुशासन भवन की सौगात बहुत ही सौभाग्य की बात है। इस भवन का 37 लाख 49 हजार रूपये की राशि से निर्माण होगा तथा अटल ग्राम सुशासन भवन माडल भवन के तर्ज पर बनाया जा रहा है, ताकि सुविधा के बीच गाँव के लोग व पंचायत प्रतिनिधि बैठकर विकास की कार्ययोजना तैयार कर सके। अटल ग्राम सुशासन भवनों का निर्माण कार्य निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत के द्वारा किया जायेगा।
प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल आज जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम पंचायत बहेराबांध में अटल ग्राम सुशासन भवन (पंचायत भवन) के भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान राज्य मंत्री द्वारा ग्राम पंचायत बहेरा बांध में 37.49 लाख रुपए से निर्माण हो रहे अटल ग्राम सुशासन भवन (पंचायत भवन) का भूमि पूजन किया। कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री श्री जायसवाल ने राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत हितग्राही प्रेमवती साहू को 20 हजार का हितलाभ प्रदान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रिंकू रामजी मिश्रा, जनपद सदस्य, सरपंच ,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा अजीत तिर्की, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अनूपपुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*