पूर्णिया बिहार24मई26* ‘बिग मार्ट’ का भव्य शुभारंभ, ईद उल अजहा से पहले खरीदारों की उमड़ी भीड़*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार से
पूर्णिया बिहार ,पूर्णिया जिले के रजनी चौक स्थित नए ‘बिग मार्ट’ का आज भव्य उद्घाटन किया गया, फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर मौल का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन होते ही बिग मार्ट तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा,
इस अवसर पर जिले के गणमान्य नागरिक, बुद्धिजीवी तथा बिग मार्ट के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। पूर्णिया के समाजसेवी राणा प्रताप सिंह समेत शहर के कई गणमान्य व्यक्ति और समाजसेवी भी कार्यक्रम में शामिल हुए, सभी ने नए प्रतिष्ठान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं,
28 मई को मुसलमानों का पवित्र त्यौहार ईद उल अजहा है। त्यौहार को देखते हुए उद्घाटन के साथ ही खरीदारों का हुजूम उमड़ पड़ा। कपड़े, जूते और घरेलू सामान की खरीदारी जोरों पर चल रही है।
स्थानीय लोगों ने इस नए बिग मार्ट का दिल खोलकर स्वागत किया। खरीदारों का कहना है कि शहर के बीचो-बीच एक बड़ा और व्यवस्थित मौल खुलने से काफी सहूलियत होगी। अब त्यौहार की सारी खरीदारी एक ही छत के नीचे हो जाएगी, जिससे समय और पैसा दोनों बचेंगे।
लोगों ने बिग मार्ट में सामान की बेहतर गुणवत्ता की खूब तारीफ की। साथ ही यहाँ के कर्मचारियों और अधिकारियों के विनम्र व्यवहार की भी सराहना की। ग्राहकों ने बताया कि कर्मचारी हर सामान की जानकारी शालीनता से दे रहे हैं और खरीदारी में पूरा सहयोग कर रहे हैं।
प्रबंधन ने बताया कि ईद उल अजहा को देखते हुए कई वस्तुओं पर विशेष छूट दी जा रही है, हमारा प्रयास है कि ग्राहकों को उचित दाम पर अच्छी गुणवत्ता का सामान मिले, रजनी चौक पर बिग मार्ट खुलने से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे, समाजसेवी राणा प्रताप ने कहा कि बिग मार्ट सांसद संस्थापक का स्वागत करते हुए उन्हें दिल की गहराइयों से मुबारकबाद पेश किया है,

More Stories
लखनऊ24मई2026*यूपी भीषण गर्मी व लू की चपेट में,आज प्रदेश के 54 जिलों में लू का अलर्ट
जोधपुर24मई26*कांग्रेसका महगाई के खिलाफ हल्ला बोल , पुतला दहन 25 को।
नई दिल्ली24मई26*🏵️देश दुनिया खेल मौसम की टॉप 10 खबरें*