अयोध्या 21 मार्च *सरकार द्वारा 4 वर्षो में किये गए विकास कार्यो की विधायक ने गिनाई उपलब्धिया*

*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अम्ब्रेश यादव की रिपोर्ट*
अयोध्या 21 मार्च *सरकार द्वारा 4 वर्षो में किये गए विकास कार्यो की विधायक ने गिनाई उपलब्धिया*
भेलसर(अयोध्या)शनिवार को डाकबंगला रूदौली के परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर रूदौली विधायक राम चन्द्र यादव ने सरकार द्वारा 4 वर्षो में किये गए विकास कार्यो की उपलब्धिया गिनाई।इस मौके पर सांसद लल्लू सिंह,उपजिलाधिकारी विपिन कुमार सिंह,तहसीलदार प्रज्ञा सिंह,सीओ डॉ धर्मेद्र यादव मौजूद रहे।विधायक ने बुके भेंट कर सांसद लल्लू सिंह का स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता तेज तिवारी ने किया।इस दौरान ओलावृष्टि से फसलों का हुए नुकसान के मुवावजे का चेक एक दर्जन किसानों को दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रूदौली विधायक राम चन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 4 वर्षों में प्रदेश का कायाकल्प किया है।उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने गरीब,किसान मजदूरों,निराश्रित व्यक्तियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं।जिनका सीधा लाभ उन्हें मिल रहा है।उन्होने कहा कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कानून व्यवस्था,स्वास्थ्य व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं को बेहतर किया गया है।इसके साथ ही अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए भयमुक्त वातावरण कायम किया गया है।उत्तर प्रदेश सरकार ने चहुंमुखी विकास किया है।इस दौरान विधायक ने
विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा है।उन्होंने कहा 200 करोड़ रुपये से रूदौली क्षेत्र की सड़के बन रही है।उपजिलाधिकारी विपिन कुमार सिंह व तहसीलदार प्रज्ञा सिंह ने भी 4 वर्षो किये विकास कार्यो के बारे में लोगो को जानकारी दी।इस अवसर पर मवई ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी,मवई वीडियो मोनिका पाठक,भाजपा नेता निर्मल शर्मा,तेज तिवारी,जिलामंत्री धर्मेंद्र सिंह,किसान मोर्चा जिला मंत्री सुरेश चंद्र,शिव गोविंद पांडे,राजेश शर्मा,सुनील मिश्रा,हरिशंकर यादव,समाजसेवी जगन्नाथ यादव,गिरधारी यादव,मो0 खान,शाह मोहम्मद,राजेश यादव आदि सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।