इटावा 12 मार्च *भरथना केंद्र सरकार द्वारा कारपोरेट घराने के दबाव में तीनों कृषि बिल बनाएं गए है,कृषि कानून से किसान का हित नही होगा।

इटावा 12 मार्च *भरथना
केंद्र सरकार द्वारा कारपोरेट घराने के दबाव में तीनों कृषि बिल बनाएं गए है,कृषि कानून से किसान का हित नही होगा।
यह बात भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह ने भरथना कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में शुक्रवार को आयोजित किसान पंचायत में संबोधित करते हुए कही उन्होंने आगे कहा कि तीनो कृषि बिल के खिलाफ पिछले 105 दिन से ज्यादा से दिल्ली के बॉर्डर पर किसान धरना दे रहा है,अब तक कोई सुनवाई नही हुई। पूंजीपतियों के हित के लिए बनाएं गए कृषि कानून को वापस लेने की किसानों की मांग पर केंद्र सरकार अड़ियल रवैया बनाएं हुए है। इन तीनो कानूनों से किसान का भला नही होने वाला, इटावा का किसान महाराष्ट्र व अन्य राज्य में अपनी फसल बेचने नही जाएगा,मंडियों में फसल की आवक नही होने पर मंडियां भी प्रभावित होगी।एमएसपी गांरटी कानून बनाए जाने की किसान की मांग को सरकार नही मान रही है,इसके विपरीत धरना दे रहे किसानों के बारे में कभी खालिस्तानी,पाकिस्तानी आदि अपशब्द कहे जा रहे है।जबकि किसान देश का अन्नदाता है,उनके बेटे देश की सीमाओं की सुरक्षा करते है और वह देश को अनाज उपलब्ध कराते है
प्रदेश अध्यक्ष अनुराग गुप्ता लालबेटा ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है,सरकार के लाए गए कृषि कानूनों से व्यथित है,लेकिन सरकार उनकी पीड़ा को अनदेखा किये है,हम सब एक होकर किसान के साथ संघर्ष करेंगे। इसी क्रम में उप्र किसान सभा इटावा के वरिष्ठ नेता कामरेड अनिल दीक्षित ने कहा कि यह किसान आन्दोलन बिना कृषि कानून वापसी के रुकने वाला नही है, उन्होंने पैट्रोल डीजल व गैस के दाम घटाने की मांग की।इसके अलावा राष्ट्रीय महासचिव हरपाल सिंह ,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रताप नागर, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री रणवीर सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
इससे पहले मुख्य अतिथि श्योराज सिंह सहित विशिष्ठ अतिथिजनो का जिलाध्यक्ष संजीव यादव, जिला प्रभारी मधुर यादव, जिला सह प्रभारी बृजेश यादव,संरक्षक रणवीर सिंह,अरविंद तोमर,उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव,प्रदीप कुमार,अजय यादव,सचिव अमन टेर्री,महामंत्री महेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, अवनीश पाल,जिला सचिव अनिल कुमार,ब्लॉक अध्यक्ष रामकृष्ण यादव आदि ने माल्यार्पण का स्वागत सत्कार किया गया।
फ़ोटो