सुल्तानपुर 09 मार्च *प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव में आप पार्टी दमखम के साथ उतारेगी प्रत्याशी:प्रदेश अध्यक्ष*

सुल्तानपुर 09 मार्च *प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव में आप पार्टी दमखम के साथ उतारेगी प्रत्याशी:प्रदेश अध्यक्ष*
सुलतानपुर आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में मजबूती से पैर पसार रही हैं। बढ़ते जनाधार से उत्साहित पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह मंगलवार को जनपद में पहुंचकर पंचायत चुनाव में प्रत्याशी उतारने की घोषणा के साथ ही दर्जनों लोगों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई और संगठन को मजबूत करने का आवाहन करते हुए कहाकि आप पार्टी उत्तर प्रदेश में भी दिल्ली सरकार की तरह बिजली, पानी तथा इलाज लोगों के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराए गी। साथ ही महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा तथा भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने का काम किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने घोषणा करते हुए कहा कि जिला पंचायत चुनाव में पार्टी सभी 45 सीटों पर प्रत्याशी उतारने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय पर 30 लोगों को पार्टी की टोपी और झंडा देकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। उक्त अवसर पर संगठन की मजबूती के लिए यूथ विंग का अध्यक्ष जिशान”काजू” विधि प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष रमा शंकर पांडेय को बनाया गया। साथ ही पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों के चयन की जिम्मेदारी विनोद मिश्रा को दी गई। उक्त अवसर पर प्रदेश सचिव/जिलाध्यक्ष पूर्व मंत्री डाँ• संदीप शुक्ला,महासचिव राम विलास तिवारी, फिरोज खान मो•अख्तर,बृजेश प्रजापति, सुंदरी देवी सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।