अयोध्या 05 मार्च *धर्म नगरी अयोध्या में ब्रह्म कुंड गुरुद्वारा के निकट फसलो, पानी की टंकी ,गरीबों के झोपडपट्टी पर प्रशासन ने चलवाया बुलडोजर

अयोध्या 05 मार्च *धर्म नगरी अयोध्या में ब्रह्म कुंड गुरुद्वारा के निकट फसलो, पानी की टंकी ,गरीबों के झोपडपट्टी पर प्रशासन ने चलवाया बुलडोजर
💐💐💐💐💐💐💐💐
💐💐💐💐💐💐💐💐
अयोध्या आज प्रशासन द्वारा ब्रह्मकुंड गुरूद्वारा के बगल दुराहीकुआं माता जी के मंदिर के पास सरसो के लहलहाती फसल पर बुलडोजर चलाया गया एवं पानी की टंकी,झोपड़पट्टी, नीम का पेड़ आदि भी ढहाया गया साथ ही कौशिल्या घाट के सामने तैयार गोभी का खेत पर जेसीबी चलाई गयी।उसके बाद राजघाट के दक्षिण झोपड़पट्टी गिराई गयी और दुकान को हटवाया गया।नन्द कुमार गुप्ता अध्यक्ष अयोध्या उधोग व्यापार मंडल ट्रस्ट ने बिना नोटिस के उपरोक्त कृत्वो का विरोध करते है श्री गुप्ता ने कहा लोगो को फसल काटने का मौका देना चाहिए खड़ी फसल को गिराना अनैतिक है,कथित राम राज्य मे हरे भरे नीम के पेड़ को काट दिया जा रहा है,लोगो को मौका ना देकर उनके मकानो को गिरा दिया जाना निंदनीय कार्य है।