अयोध्या 03 मार्च*भाजपा सरकार की आये दिन महगांई से सबका जीना हुवा दुश्वार: मो.आफाक

अयोध्या 03 मार्च*भाजपा सरकार की आये दिन महगांई से सबका जीना हुवा दुश्वार: मो.आफाक
फ़ोटो
अयोध्या। भाजपा सरकार की महंगाई से आज़कल आमजन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस सरकार ने पेट्रोल, डीजल, गैस की आशातीत महगांई से मध्य वर्ग का जीना दुश्वार हो गया है। उक्त बातें अयोध्या जिला के कांग्रेस पार्टी जनसमस्या निस्तारण प्रकोष्ठ के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष मो. आफाक उर्फ़ भोलू भाई ने कहीं।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार विदेशी आक्रांताओं की तरह कार्य कर रही है। इससे गरीबों का जीना अब दुश्वार हो गया है। यह सरकार हिटलरशाही है। ब्रिटिश हुकूमत की तरह कार्य कर रही है। मंदी व कोरोना काल से आमजन वैसे ही दुखी था। ऊपर से भाजपा सरकार महंगाई की आग से सबको जला रही है। आमजन के रोजगार जा रहा है। बेरोजगारी चारोओर फैली है। सरकारी फर्मे सरकार बेंच कर अपने अमीर मित्रो की तिजोरी भर रही है। युवा बेरोजगार हो रहा है। अफसरान घूसखोरी कर रहे है। कोई काम बिना घुस के नही होता है। भाजपा सरकार के गलत नीति से मध्य वर्ग बर्वाद हो जा रहा है। जबकि गरीब अब बर्वाद होता जा रहा है। सरकारी संस्थान भाजपा सरकार अपने सहयोगियों के हाथों गिरवी रखकर मुनाफा कमा रही है। हमारा देश खोखला होता जा रहा है। सरकार महंगाई व मूल्य वृद्धि को तत्काल वापस ले नही तो हम सब विरोध करने को बाध्य होंगे।
कांग्रेस पार्टी के नेता मो आफाक ने कहा कि जब जब भाजपा की सरकार सत्ता में आई है। वह महगांई साथ लाई है। यह सरकार अमीरों की है। इसका गरीब किसान युवा छात्र मध्य वर्ग से कोई वास्ता नही है।
बॉक्स
आफाक को अध्यक्ष बनाए जाने पर जताए हर्ष
अयोध्या। मो. आफाक उर्फ़ भोलू भाई को कांग्रेस पार्टी जनसमस्या निस्तारण प्रकोष्ट का महानगर का नया अध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेस पार्टी के नेताओ ने हर्ष जताए है। बता दे कि पूर्व सांसद निर्मल खत्री, हनुमानगढ़ी के पुजारी व नगर महासचिव जयमंगलदास, शैलेन्द्र मणि पाण्डेय, धर्मवीर दूबे, श्रीनिवास पोद्दार, यूथ के महानगर अध्यक्ष रिशु यादव, संगीता सोनकर, नागा रामलखन दास आदि ने हर्ष जताए है।