औरैया 19 फरवरी *पब्लिक स्कूल में मनाया गया 25 वां स्थापना दिवस*

औरैया 19 फरवरी *पब्लिक स्कूल में मनाया गया 25 वां स्थापना दिवस*
*दिबियापुर ,औरैया।* गेल डीएवी पब्लिक स्कूल में विद्यालय का 25 वां स्थापना दिवस वैदिक रीति रिवाज के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार शर्मा के साथ विद्यालय के समस्त शिक्षकों और स्टाफ ने चार कुण्डीय विशेष वैदिक यज्ञ में भाग लिया। इस अवसर पर गेल डीएवी मॉडल स्कूल के प्रमुख राजीव कुमार पाण्डेय विशेष यज्ञमान के रूप में उपस्थित थे। ज्ञात हो कि विद्यालय की स्थापना १९ फरवरी 1997 को हुई थी। और इसके ही साथ विद्यालय अपने 25 वें गरिमामय वर्ष में प्रवेश कर गया है। प्राचार्य अशोक कुमार शर्मा ने इस अवसर पर विद्यालय की प्रगति में भागीदार सभी को बधाई दी और धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने अपने संबोधन में आज के समय में डीएवी के आदर्शों की चर्चा की तथा इस विद्यालय के उत्थान और प्रगति में गेल इंडिया लिमिटेड के सतत सहयोग का भी उल्लेख किया। राजीव कुमार पाण्डेय ने देश के सभी डीएवी विद्यालयों के शिक्षकों और विद्यार्थियों को एक परिवार माना और सहकार्य को उन्नति का मार्ग बताया।
यज्ञ संचालक धर्म शिक्षक रविन्द्र कुमार आर्य ने जीवन में वेदों के महत्व पर प्रकाश डाला और आज शिवाजी जयंती पर छत्रपति शिवाजी की शौर्य गाथा का भी वर्णन किया। उपस्थित शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भजन प्रस्तुत किया। यज्ञ संपन्न होने पर प्राचार्य अशोक कुमार शर्मा ने उपस्थित सभी लोगों पर पुष्प वर्षा कर स्वस्थ और प्रसन्न रहने की कामना की।