राजनीतिराजस्थानराज्यराष्ट्रीयस्थानीय खबरें
अजमेर 14 फरवरी*गौमाता व गौवंश जनक की सेवा कर मनाया वेलेंटाइन डे – प्रवीण गुप्ता

- अजमेर 14 फरवरी*गौमाता व गौवंश जनक की सेवा कर मनाया वेलेंटाइन डे – प्रवीण गुप्ता
—————————————————————–
अजमेर। श्रीअग्रोहा बन्धु पश्चिम क्षेत्र संस्था व एबीपीएस महिला समिति अजमेर द्वारा निरन्तर जारी सेवा मुहिम के तहत 1674 किलो सब्जियां उपलब्ध कराई।
श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र संस्था अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मित्तल एबीपीएस महिला समिति अध्यक्ष ज्योत्सना जैन मित्तल ने बताया कि संस्था वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद महेन्द्र जैन मित्तल के संयोजन में नगर निगम ,अजमेर द्वारा संचालित कांजी हाउस पर 707 किलो सब्जियां सीता गौ शाला पहाड़ गंज में 802 किलो सब्जियां 700 से अधिक गौ वंश में 165 किलो स्लम एरिया बागड़ी बस्ती मलुसर रोड के 70 परिवारों में समाजसेवी गौ भक्त महेंद्र जैन गोयल सुभाष नगर,अंजलि कैलाश अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता,अभिषेक – पाटनी डवलपर्स,पुष्प लता जगदीश ऐरन ,अशोक गोयल अनोखी साड़ी,मंगल चंद मित्तल,अनिल कुमार राज कुमार गर्ग,अमिता चन्द्र प्रकाश गांधी,अभय शर्मा गोरधन लाल अशोक शर्मा रामगंज,उषा हनुमान दयाल बंसल,हेमलता मंगल, गुप्त सहयोगी के सहयोग से गौ वंश के लिए पत्ता गोभी,फूल गोभी, पालक, गाजर, टमाटर गोली,अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मित्तल, महेंद्र जैन मित्तल,राजेंद्र कुमार ठाडा,अशोक टाक,अशोक शर्मा, विजय शर्मा भास्कर, गुप्ता ने छोटे छोटे टुकड़े कर सेवाएं दे गौमाताओं को हाथों से अर्पण कर आत्म संतुष्टि प्राप्त की। सेवा के दौरान प्रवीण गुप्ता ने कहा सेवा के लिए कोई भी समय,वार,पर्व त्यौहार नहीं होता फिर भी आज गौमाता व गौवंश जनक की सेवा कर विशेष रूप से मनाया वेलेंटाइन डे।
संस्था सचिव दिनेश जैन गोयल समिति संरक्षक पुष्पलता ऐरण, गौशाला अध्यक्ष ओमप्रकाश मंगल,व्यवस्थापक मनोज सिंघल,समिति उपाध्यक्ष सुषमा अग्रवाल, संस्था, समिति, गौशाला, सचिव, कोषाध्यक्ष रचना अग्रवाल, रिपु अग्रवाल,संगीता मित्तल,अलका गर्ग ने सहयोगियों का आभार प्रकट किया। व्यवस्थापक मनोज सिंघल ने गौ माता से गौभक्तों के स्वस्थ जीवन, उज्जवल भविष्य, दीर्घायु की मंगल कामना की। आज सोमवार प्रातः 9 बजे सेवा के तहत श्री पुष्कर गौ आदि पशुशाला लोहागल रोड,ओर स्लम एरिया में 1000 किलो सब्जियां उपलब्ध कराई जाएगी।