पंजाब 08 फरवरी*अबोहर के विधायक अरूण नारंग व धनपत सियाग ने नई आबादी क्षेत्र में अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे

पंजाब 08 फरवरी*अबोहर के विधायक अरूण नारंग व धनपत सियाग ने नई आबादी क्षेत्र में अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे
अबोहर, 8 फरवरी (शर्मा): अबोहर नगर निगम चुनावों के लिए पार्टियों के नेताओं द्वारा चुनाव प्रचार जोरों पर चल रहा है। आज विधायक अरूण नारंग व भाजपा पंजाब प्रांतीय प्रधान धनपत सियाग ने वार्ड नं. 23, 24, 25 में भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार केवल झूठे वायदे करके चुनाव लड़ती है और उसके बाद लोगों को भूल जाती है। उन्होंने कहा कि अबोहर का विकास अमृत योजना के तहत हुआ है लेकिन कांगे्रस लोगों से झूठ बोल रही है कि विकास कार्य उन्होंने करवाये हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों को ज्यादा से ज्यादा वोट देकर विजयी बनायें और नगर निगम में भाजपा का बोर्ड गठित करें। उन्होंने कहा कि विकास के नाम का ढिंढोरा पीट रही कांग्रेस ने शहर में जगह-जगह सड़कें उखाड़ रखी हैं जिससे लोगों का काम काज भी ठप्प पड़ गया है। भाजपा का बोर्ड बनने पर विकास कार्य तेजी से करवाये जायेंगे। इस मौके पर उनके साथ अशोक छाबड़ा, फुटेला परिवार व वार्डवासी मौजूद थे।
फोटो: 2, डोर-टू-डोर प्रचार करते विधायक अरूण नारंग व धनपत सियाग