राजगढ़ 26 मई*जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए एन.आर.बी.एम.मास्क*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार* राजगढ़। कोरोना संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जिला चिकित्सालय में कोरोना पीड़ित उपचारत मरीजो एवं अन्य आमजन को 250 एन.आर.बी.एम.मास्क वितरित किये।
अपर कलेक्टर कमलचन्द्र नागर ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जिले में कोरोना के उपचार एवं निदान हर सम्भव प्रयास किये जा रहे है।
*एन.आर.बी.एम. से ऑक्सीजन की गुणवत्ता एवं मात्रा में होगी वृद्धि*
नॉन रिब्रीथिंग मास्क (एनआरबीएम) से ऑक्सीजन सहेजने में मदद मिलेगी। अपर कलेक्टर श्री नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि चिकित्सालय में 250 एन.आर.बी.एम.मास्क वितरित किये गए है। आवश्यकता के अनुसार और भी मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे। उक्त मास्क से मरीजो को अधिक ऑक्सीजन प्राप्त होगी और ऑक्सीजन में बढ़ोतरी के साथ शुद्ध ऑक्सीजन मिलेगी। इस प्रकार ऑक्सीजन की क्वालिटी एवं कॉन्टिटी दोनो में भी वृद्धि होगी। एन.आर.बी.एम.
मास्क कोरोना में लाभदायक है।
*प्रशासनिक कोविड केबिन बनाया*
साथ ही श्री नागर ने बताया कि जिला चिकित्सालय परिसर में जागरूकता हेतु प्रशासनिक केबिन भी बनाया गया है। जिसमें प्रशानिक और चिकित्सक मरीजो को चिकित्सालय सुविधा मुहैया कराने में सहयोग देते है। गौरतलब है कि वर्तमान में सेंट्रल में ऑक्सीजन एवं ट्रामा वार्ड में लगातार ऑक्सीजन की पूर्ति की जा रही है। वही एन.आर.सी. एवं जीएनएम में सिलेंडर के माध्यम से ऑक्सीजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
*हेल्प डेस्क स्थापित*
अपर कलेक्टर श्री नागर ने बताया कि मरीजो को चिकित्सालय में उपलब्ध कोविड केंद्रों उनमे बेड की उपलब्धता की जानकारी हेतु हेल्प डेस्क स्थापित है। उसमें 24×7 अधिकारियों एवं स्टाफ कार्यरत है।
More Stories
औरैया04जुलाई*स्कूल रेडिनेस व निपुण भारत कार्यक्रम को परखा-
टोंक04जुलाई*प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विद्यालय टोंक में होगा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन,
औरैया04जुलाई*डीबीए ने किया बैंड अलंकरण समारोह आधा दर्जन अधिवक्ताओ को जोड़ा