मथुरा01नवम्बर23*रेडीमेड गारमेंट की फैक्ट्री में लगी भीषण आग लाखों का सामान जल कर राख ।
मथुरा से संवाददाता बिजेंदर सैनी यूपी आजतक मथुरा की रिपोर्ट
महेंद्र नगर द्वारिकेश नगर, सोंख रोड, मंडी चौराहा, मथुरा में स्थित बालाजी रेडीमेड गारमेंट की फैक्ट्री थी, जिसमें ट्राउजर और शर्ट ऑटोमेटिक मशीनों द्वारा कटिंग होकर ऑटोमेटिक मशीनों द्वारा वही सिलाई की जाती थी। रात्रि करीब 11:30 बजे अज्ञात कारणों से इस फैक्ट्री में आग लग जाती है। जब तक आसपास के लोग इकट्ठा होते हैं तबतक आग ने अपना विकराल रूप ले लिया और फैक्ट्री में रखी 22 ऑटोमेटिक विदेशी मशीन लगभग 22 लख रुपए तथा कच्चा माल लगभग 45 लाख रुपए और लैपटॉप एलइडी टीवी इनवर्टर आदि सभी सामान जलकर राख हो गया। फैक्ट्री के मालिक गोविंद व उनके भाई नौबत ने बताया कि कल उनके चाचा के लड़के का स्वर्गवास हो गया था सभी वहां पर गये हुए थे और फैक्ट्री में आग लगने की सूचना उनके पड़ोसियों ने बताई।
गोविंद ने बताया कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। आग लगने का कारण का पता नहीं चल पाया है। रात में दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंच गई और आस पड़ोस में नुकसान होने से बचा लिया।
More Stories
रायगड 2अक्टूबर 26*सागरी सुरक्षेसाठी एकजुटीची नवी लाट: रायगड पोलीस
मथुरा 2 अक्टूबर 26* पुलिस लाइन में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी
मथुरा 2 अक्टूबर 26* 06 लाख रूपये हड़पने की साजिश का षड़यन्त्र रचने वाले साजिशकर्ता को किया गया गिरफ्तार ।*