पंजाब18जून*बलात्कार का आरोपी फरार, पूजा रानी ने दिये 164 के बयान
थाना खुईयांसरवर के प्रभारी सुखपाल सिंह को तलब किया अदालत ने
अबोहर, 18 जून (शर्मा): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी सुखपाल सिंह व एएसआई पप्पू राम ने प्रेमिका पूजा के बयानों के आधार पर उसके साथ 6 वर्ष तक शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले प्रेमी सुखदेव सिंह पुत्र ताराचंद वासी दौलतपुरा के खिलाफ मुकदमा नं. 77, 15.06.2021 भांदस की धारा 376, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। अभी इस मामले में आरोपी प्रेमी सुखदेव सिंह पुत्र ताराचंद वासी दौलतपुरा फरार बताया जा रहा है। एएसआई पप्पू राम व महिला कांस्टेबल ने आज पूजा रानी के 164 के बयान न्यायाधीश जसप्रीत सिंह मिन्हास की अदालत में करवाए गए। पूजा रानी ने बताया कि सुखदेव सिंह के पिता ताराचंद व उसका भाई भी इस मामले में शामिल है। जिसके चलते एक साजिश के तहत इस मामले में सुखदेव की दूसरी जगह शादी करवाई है। पूजा रानी के वकील कपिल देव ने बताया कि उन्होंने एक अपील न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में दायर की थी। उसके वकील ने अदालत से मांग की थी कि थाना खुईयांसरवर पुलिस राजनीतिक दबाव में ममाला दर्ज नहीं कर रही। इसी कड़ी के तहत 11.06.2021 को अदालत ने निर्देश जारी करते हुए लड़की का मेडीकल करवाने के आदेश दिये साथ थाना खुईयांसरवर के प्रभारी सुखपाल सिंह को 5.07.21 को तलब किया है। उनके वकील ने बताया कि थाना प्रभारी लड़की पर दबाव बना रहा था और लड़के के परिजनों को बचाने की कोशिश कर रहा था।
फोटो:7, प्रेमी जोड़ा
More Stories
औरैया01फरवरी2023*प्रभारी मंत्री संजय निषाद से मिले अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद औरैया के पदाधिकारी*
कानपुर नगर01फरवरी2023*सभी इलेक्ट्रिक बसों का होगा स्मार्ट मैनेजमेंट।*
कानपुर नगर01फरवरी*द्विवार्षिक निर्वाचन-2023 की मतगणना की तैयारियों का आई0टी0आई0 पाण्डुनगर में निरीक्षण कर जायजा लिया गया।