झांसी 04 दिसंबर। पुलिस ने लग्जरी कार से बकरी चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश।
लग्जरी गाड़ियों से घूम घूम कर भेड़ बकरियां चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर टोड़ी फतेहपुर पुलिस ने तीन लाख पचास हजार कीमत की 34 भेड़ बकरियां बरामद कर ली। पुलिस लाइन झांसी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी सिटी राधेश्याम राय ने बताया की देहात क्षेत्रों में लगातार भेड़ बकरियों की चोरी की घटनाएं बढ़ रही थी। इन घटनाओं पर रोकथाम के लिए एसएसपी राजेश एस के निर्देशन में स्वाट टीम ओर थाना तोड़ी फतेहपुर पुलिस को लगाया गया था। देर शाम दोनो ही टीमों ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से 34 भेड़ बकरियां बरामद कर ली। पूछताछ पर पकड़े गए तीनो लोगों ने बताया की वह लोग गांव देहातों में भेड़ बकरियों की चोरी करके उन्हें शहर में ऊंचे दामों में बेचते है। पूछताछ पर तीनो ने अपने नाम उरई के न्यू पटेल नगर निवासी राजा बाबू, मोठ के टूटा गढ़ा हाल ग्राम भोजला सीपरी बाजार निवासी भानु प्रताप, मोठ के देवी माता मंदिर निवासी विक्रम खटीक बताया। पुलिस ने सभी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर सभी को जेल भेज दिया है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।
More Stories
मथुरा 5 नवंबर 26* ग्राम भरतिया में हुई हिंसक झड़प, पथराव व फायरिंग की घटना मे 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 5 नवंबर 26* जान से मारने की नियत से फायर करने वाले अभियुक्त को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार।*
मथुरा 5 नवम्बर 26*गोवर्धन क्षेत्र से सपा के दावेदार बने महेश चंद उर्फ गोल्डी भैया,