February 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी20फ़रवरी26*जिलाधिकारी ने की जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक*

कौशाम्बी20फ़रवरी26*जिलाधिकारी ने की जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक*

कौशाम्बी20फ़रवरी26*जिलाधिकारी ने की जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक*

*कौशांबी।* जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल की अध्यक्षता में उदयन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई जिलाधिकारी ने परिवार कल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कहा कि शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित किया जाय तथा नॉट रिर्पोटेड प्रसव पर विशेष ध्यान देते हुए टै्रक किया जाय। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लाभार्थियों एवं आशाओं के भुगतान में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारियों से एच.आर.पी. महिलाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि एच.आर.पी. महिलाओं की प्रतिदिन मॉनीटरिंग किया जाय।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि ब्लड डोनेशन कैम्प लगाया जाय। उन्होंने डैशबोर्ड में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-सिराथू व कौशाम्बी एवं अर्बन की रैंकिंग अपेक्षित न पाए जाने पर सम्बन्धित प्रभारी चिकित्साधिकारी को रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्हांने आर.बी.एस.के. टीम से कहा कि गर्भवती महिलाओं को जागरूक किया जाय कि वे आयरन कैल्शियम की टेबलेट अवश्य खाएं। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि कार्ययोजना बनाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के कार्य में तेजी से प्रगति सुनिश्चित किया जाय।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.संजय कुमार एवं सी.एम.एस. डॉ.सुनील शुक्ला सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

 

Taza Khabar