कौशाम्बी20फ़रवरी26*गोडसे के पदचिन्हों पर चलने वाली है दमनकारी भाजपा सरकार ~ राम बहादुर त्रिपाठी*
*कौशाम्बी* कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के द्वारा चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान के तहत जिलाध्यक्ष कांग्रेस गौरव पाण्डेय के निर्देशानुसार शुक्रवार को सिराथू विधानसभा अंतर्गत ग्रामसभा चारही चौराहा दरगाह मोड़ कड़धाम में 53 वीं चौपाल आयोजित की गई चौपाल में लोगों को अवगत कराया गया कि कैसे वर्तमान भाजपा सरकार गरीबों का अधिकार छीन रही है। इस दौरान प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाई गई मनरेगा योजना गरीब मजदूरों का सहारा थी लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार इस योजना का नाम बदलने के आड़े इसे खत्म करना चाहती है भाजपा को पता नहीं क्यों जनता की हितकारी योजनाओं को समाप्त करने में क्या मिलता है यह निंदनीय है कि गरीबों मजलूमों का अधिकार भाजपा छीन रही है इसके बाद जिला महासचिव संतोष शुक्ला ने कहा कि जब केंद्र सरकार को 90 प्रतिशत और राज्य सरकार को 10 प्रतिशत पैसा देना होता था तो वह दे नहीं पाई तो अब क्या 60 प्रतिशत केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत राज्य सरकार कहां से देंगी। ये केवल उद्योगपतियों की पार्टी बनकर रह गई है ये केवल अमीरों का उद्धार चाहती है लेकिन हम कांग्रेसजन इनकी गलत नीतियों का विरोध करेंगे और गरीब मजदूरों का अधिकार दिला कर रहेंगे। इसके बाद ब्लाक अध्यक्ष कड़ा रफीक अहमद ने कहा कि सरकार का ध्यान महंगाई,बेरोजगारी,शिक्षा और स्वास्थ पर नहीं है उसका ध्यान केवल कांग्रेस के समय में लागू योजनाओं का नाम बदलने और सरकारी संस्थाओं का निजीकरण करने में हैं यह उचित नहीं है जनता अब इनकी नीतियों को समझ चुकी है जिसका जवाब जनता आने वाले चुनाव में देगी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्याम सिंह भदौरिया,ब्लाक अध्यक्ष सिराथू रामप्रकाश पंडा, मण्डल अध्यक्ष शिवलेश मिश्रा,अहमद हुसैन,राजू यादव,मकसूदुल हुसैन, चांद बाबू,जुबैर अहमद,इनायत अली,मोनू, सिकन्दर अली,रमेश कुमार,इंद्रेश सरोज,राहुल सरोज,विकास यादव,नौशाद अली,सहित तमाम लोग मौजूद रहे.!

More Stories
मथुरा20फ़रवरी26*सर्राफ की दुकान से चोरी करने वाले 01 वाँछित अभियुक्त व 01 बाल अपचारी को किया गया गिरफ्तार
कौशाम्बी 20फ़रवरी26*जुमे की नमाज पर सुरक्षा व्यवस्था का एएसपी ने किया निरीक्षण*
कौशाम्बी20फ़रवरी26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें