March 30, 2023

UPAAJTAK

TEZ KHABAR

[6/11, 12:21 PM] +91 97600 95606: औरैया-मजिस्ट्रेट के आदेश के खिलाफ जाकर अवैध कब्जे की तैयारी। मजिस्ट्रेट के आदेश को नहीं मानती दिबियापुर पुलिस। मजिस्ट्रेट के आदेश को रिसीव करने से किया मना। पट्टे की जमीन पर जबरन अवैध कब्जा करने वाले के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रही दिबियापुर पुलिस। *आज रात बेसकीमती जमीन पर पुलिस से मिकर कब्जे की तैयारी* । *लगातार निर्माण के लिए जुटाई जा रही सामग्री* । दिबियापुर थाना SI साकिर ने पीड़ित का प्रार्थना पत्र तक नहीं लिया। दिबियापुर के असेनी पावर हाउस के सामने का मामला।
[6/11, 12:21 PM] +91 97600 95606: *फर्जीवाड़ा कर नौकरी पाने का मामला कराया दर्ज*

*दिबियापुर ,औरैया।* कस्वा दिबियापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृतक आश्रित कोटे पर चयनित व डार्क रूम असिस्टेंट पद पर कार्यरत के खिलाफ फर्जीवाड़ा कर नौकरी पाने का मुख्य चिकित्साधिकारी ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है मामला दर्ज कर जांच करने के बाद ही आरोपित की गिरफ्तारी की जाएगी।
बुधवार को जिले की मुख्य चिकित्साधिकारी ने दिबियापुर थाना में दर्ज कराए मामले में बताया कि सीएचसी दिबियापुर में डार्क रूम असिस्टेंट पद पर तैनात कैम्पस में रह रहे व फिरोजाबाद जनपद के जसराना तहसील के नगरा कलू गांव निवासी वीरपाल पुत्र गौरी शंकर ने बीते 25 नवम्बर 2020 को कूट रचित फर्जी तरीके से नियुक्ति पत्र निर्मित कराकर मृतक कोटे से नौकरी प्राप्त की थी व दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जनवरी 2021 में तैनाती भी करा ली। जिले की मुख्य चिकित्साधिकारी अर्चना श्रीवास्तव द्वारा कागजातों को सत्यापन के लिए स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक लखनऊ भेजा गया तो मामला पकड़ में आ गया। जिसमे बताया गया कि उनके कार्यालय से कोई भी ऐसा आदेश जारी नही किया गया है। जिसके बाद उन्होंने आरोपित के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराकर , वेतन वसूली की प्रक्रिया आरम्भ करने के आदेश दिए है। घटना के संबंध में प्रभारी थाना निरीक्षक राम सहाय ने बताया आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
[6/11, 12:21 PM] +91 97600 95606: *जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जोड़-तोड़ शुरु*

*सदस्य बल में फिलहाल सपा भारी, भाजपा बसपा भी अध्यक्ष बनाने का सजोंए सपना*

*50 लाख व कार प्रति सदस्य बोली पहुंचने की चर्चा*

*औरैया।* 23 सदस्यों वाले औरैया जिला पंचायत अध्यक्ष पद इस बार भले ही अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, लेकिन इस बार भी जिला पंचायत अध्यक्ष अपना बनाने के लिए सपा, भाजपा व बसपा सभी सदस्यों की उन्हें प्राण प्रण से जिताने के लिए जुटे नजर आ रहे हैं। वैसे तो कुल सपा के पास 10 सदस्य, भाजपा के पास 5 व बसपा के पास 4 सदस्य व निर्दलीय 4 सदस्य हैं। वहीं चुनाव में सपा से बागी पर चुनाव जीते कुछ सदस्यों का सपा को समर्थन मिलने की उम्मीद है। जिससे फिलहाल सपा सब पर भारी नजर आ रही है, लेकिन सत्ताधारी पार्टी भाजपा भी अपनी साख बचाने के लिए औरैया जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर हर कीमत पर अपना कब्जा बरकरार रखने के सपने संजोए हुए नजर आ रही है। वहीं बसपा भी अध्यक्ष पद पर काबिज होने का सपना सजोए हुए खासकर निर्दलीय सदस्यों पर अपनी पैनी नजरें लगाए दिख रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद परअपना- अपना प्रत्याशी का काबिज कराने की होड़ में जिला पंचायत सदस्यों का भी लगातार भाव बढ़ता नजर आ रहा है। जिससे जिला पंचायत सदस्य की बोली 50 लाख व एक लग्जरी कार का लालच दिए जाने की चर्चा आम है।
23 सदस्य जिला पंचायत बिधूना प्रथम से कमल दोहरे भाजपा द्वितीय से अविनेश कुमार , सपा तृतीय से गोमती देवी , सपा एरवाकटरा प्रथम से अखिलेश यादव कल्लू , निर्दलीय द्वितीय से सरोज यादव , सपा तृतीय से शैलेंद्र यादव , निर्दलीय अछल्दा प्रथम सिंह भरत खन्ना , द्वितीय से विमला देवी , सपा तृतीय से ऊषा देवी , सपा सहार प्रथम वासुदेव प्रजापति , भाजपा द्वितीय से अंकुल यादव , बसपा तृतीय से रुबी यादव , सपा भाग्यनगर प्रथम से उदय वीर सिंह यादव , निर्दलीय तृतीय से बलवीर सिंह , निर्दलीय तृतीय से रवि त्यागी , सपा चतुर्थ धर्मेंद्र यादव , सपा
अजीतमल प्रथम से निशा राय , बसपा द्वितीय से सोनू सेंगर , भाजपा तृतीय से बृजराज किशोर पाल , बसपा औरैया प्रथम से बंदना गौतम , बसपा द्वितीय से कर्मवीर सिंह , भाजपा तृतीय से प्रियंका दुबे , भाजपा चतुर्थ से गुलनाज बेगम सपा से जिला पंचायत सदस्य हैं। चुनाव के समय सपा की कुछ वागी टिकट कटने से नाराज होकर और चुनाव में जीत भी गए हैं। ऐसे लोगों पर भी अपनी निगाहें लगाए हैं, और अंदरूनी तौर पर ही वागी सपाई अध्यक्ष पद के चुनाव में सपा के साथ जाने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। बताया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बागी सपा सदस्यों को मनाने का प्रयास कर रहे हैं। जिससे सपा की मजबूती इस चुनाव में और बढ़ सकती है। सपा ने रवि त्यागी पर अध्यक्ष का दांव लगाने की फिलहाल मंशा बनाई है। वही भाजपा से कमल दोहरे अपनी दावेदारी मजबूत मानकर अध्यक्ष पद के चुनाव की जोड़-तोड़ में लगे हुए हैं। इतना ही नहीं बसपा वंदना गौतम के प्रत्याशी बनने की चर्चा आम है। भले ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, लेकिन इस चुनाव में भी प्रति सदस्य 50 लाख रुपए और एक लग्जरी कार देने की चर्चा हवा में तैर रही है। यूं तो सदस्य बल में सपा फिलहाल सब पर भारी नजर आ रही है, लेकिन सत्ताधारी पार्टी भाजपा भी औरैया जिला पंचायत अध्यक्ष पद को खोकर अपनी साख गंवाना नहीं चाहती है। भाजपा भी सपाई सदस्यों में सेंधमारी की मंशा के साथ निर्दलीयों पर अपनी पैनी नजर लगाए नजर लगा रही है। जबकि बसपा भी सदस्यों की जोड़-तोड़ के लिए हाथ पांव मारती दिख रही है। वैसे इस बार का चुनाव की काफी रोचक होता नजर आ रहा है। चुनाव में किस करवट ऊंट बैठेगा यह बाद में पता चलेगा। लेकिन फिलहाल सदस्य बल में सपा सबसे भारी दिख रही है।
[6/11, 12:21 PM] +91 97600 95606: *प्लास्टिक सिटी के निर्माण में उम्मीदे तेज हुई*

*दिबियापुर,औरैया।* मुख्यालय के निकट कंचौसी मोड़ के पास लखनपुर प्लास्टिक सिटी के निर्माण में उम्मीद तेज हुई प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी के साथ उच्च स्तरीय प्रोजेक्ट देख रेख का समूह की मंगलवार को लखनऊ में हुई बैठक के बाद अब प्लास्टिक सिटी परियोजना के काम में तेजी आने की उम्मीद अधिक बढ़ गई है क्योंकि देश में कोरोना वायरस की स्थिति भी धीरे धीरे नियंत्रण में आ रही है वही मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने राज्य की विभिन्न परियोजनाओं के चल रहे निर्माण कार्यों को अति शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों ने बताया प्लास्टिक सिटी लखनऊ लखनपुर में पुलिस चौकी निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है जबकि गेल इंडिया लिमिटेड से रियायती दरों पर कच्चा माल गैस सप्लाई आवंटन को मार्गदर्शन के लिए एमओयू साइन हो चुका है। यहां 65 एकड़ प्लास्टिक सिटी के लिए आरक्षित हैं। वहीं उच्च स्तरीय बैठक में जल्द विकसित कराने का मुद्दा उठने के बाद लोग को जल्दी ही यहां संयंत्र लगने की उम्मीद भी है।
प्लास्टिक सिटी को लेकर जिला प्रशासन ने फरवरी में यह फैसला लिया था यहां पर भूमि को खाली कराया गया था और भूमि पूजन करके प्लास्टिक सिटी कारखाना लगाने की शुरुआत हुई कर ली गई थी इसलिए कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ने के बाद कारखाने के निर्माण का काम धीमा कर दिया था लेकिन कई महीने बीतने के बावजूद निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है और लोगों को उम्मीद है कि सरकार 2022 के चुनाव से पहले प्लास्टिक सिटी में विभिन्न प्रकार के संयंत्रों को सौगात दे सकती हैं क्षेत्र में यू,एम पावर का 3000 करोड़ का औद्योगिक पार्क प्रस्तावित हैं।पुलिस चौकी स्थापित की जा चुकी हैप्लास्टिक सिटी में लगने वाले उद्योगों की सुरक्षा के लिए यहां पुलिस चौकी स्थापित की गई है यहां पिछले सप्ताह एक ही दरोगा कुलदीप राजपूत व अन्य चार सिपाहियों की तैनाती कर दी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक राम सहाय पटेल का कहना है कि पूर्व में भी क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी दरोगा कोली बाबू के पास थी। अब चौकी बनने की उम्मीद है। आने वाले समय में चौकी के साथ-साथ प्लास्टिक सिटी का भी निर्माण बड़ी तेजी से कराया जाएगा।
[6/11, 12:21 PM] +91 97600 95606: *ब्रेकिंग न्यूज़ -*

नोएडा का भ्रष्ट इंजीनियर संजय शर्मा बर्खास्त

रोकड़िया और इंजीनियर का बड़ा भ्रष्टाचार था

रिश्वत के 54 लाख गलती से सरकारी खाते में गए

डेढ़ साल की जांच के बाद दोनों पर कार्रवाई

इंजीनियर संजय शर्मा, रोकड़िया महेश बर्खास्त।
[6/11, 12:24 PM] +91 97600 95606: *देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में…*
-बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 91,211
-बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.33 लाख
-बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,401
-अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.91 करोड़
-अब तक ठीक हुए: 2.76 करोड़
-अब तक कुल मौतें: 3.59 लाख
*-अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 11.65 लाख!*
[6/11, 12:24 PM] +91 97600 95606: बड़ी खबरें

गुजरात में कोविड प्रतिबंधों में आज से छूट, धार्मिक स्थल, जिम खुलेंगे

नई दिल्ली: सीएम योगी से मिले जितिन प्रसाद, हाल में ही में कांग्रेस से बीजेपी में हुए थे शामिल

 

मुंबई के कई इलाकों में तेज बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

 

कुवैत: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खाड़ी देशों में भारतीय राजदूतों के साथ की बैठक

 

शिवसेना का सामना में जितिन प्रसाद पर तंज, लोकसभा चुनावों में हार की दिलाई याद

 

महाराष्ट्र में आरटीई के तहत स्कूलों में दाखिले आज से शुरू

 

कोरोना मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग वाले केस की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

 

J-K: बारामूला के नूरबाग इलाके के स्वीपर्स कॉलोनी में लगी भीषण आग

 

नई दिल्ली: परमबीर सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

 

मुंबई: दहिसर के शिवाजी नगर स्थित लोखंडी चाल में ढहे तीन मकान, 1 शख्स की मौत

 

नई दिल्ली: यूपी के सीएम योगी पीएम मोदी से कर सकते हैं मुलाकात

 

पंजाब में कोरोना के 1,333 नये केस, 71 मरीजों की मौत

 

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन आज

You may have missed