इटावा 06 जून *विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों ने दिया संदेश*
*पर्यावरण संरक्षण के लिये ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाए- श्रुति सिंह जिलाधिकारी*
*वातावरण में ऑक्सीजन की कमी से निपटने के लिये वृक्षारोपण अति आवश्यक- उमेश मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट*
*इटावा:-* विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कचहरी परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण। वृक्षारोपण के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिलाधिकारी श्रुति सिंह, अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश, नगर मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा, उपजिलाधिकारी सदर सिद्धार्थ ने एडीएम कोर्ट के बाहर स्थित पार्क में वृक्षारोपण किया। जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने लोगो से ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने की अपील की। नगर मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा ने कहा कि वातावरण में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिये वृक्षारोपण अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के साथ ही उनका संरक्षण भी अति आवश्यक है।
More Stories
औरैया01फरवरी2023*प्रभारी मंत्री संजय निषाद से मिले अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद औरैया के पदाधिकारी*
कानपुर नगर01फरवरी2023*सभी इलेक्ट्रिक बसों का होगा स्मार्ट मैनेजमेंट।*
कानपुर नगर01फरवरी*द्विवार्षिक निर्वाचन-2023 की मतगणना की तैयारियों का आई0टी0आई0 पाण्डुनगर में निरीक्षण कर जायजा लिया गया।